3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरोहित भाई से सीखा है... LSG का कप्तान बनने के बाद ऋषभ...

रोहित भाई से सीखा है… LSG का कप्तान बनने के बाद ऋषभ पंत ने यूं हिटमैन की तारीफ में पढ़े कसीदे

Published on

नई दिल्ली:

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत ने सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों से भी नेतृत्व कौशल सीखा है। एलएसजी ने एक नए सफर की शुरुआत करते हुए पंत पर भरोसा जताया है जो अपनी निडर बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। 2017 में विराट कोहली के नेतृत्व में पदार्पण करने वाले पंत प्रेरणादायी महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी खेले हैं।

लखनऊ का कप्तान बनने के बाद पंत ने क्या कहा?
लखनऊ फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त जाने के बाद पंत ने कहा, ‘हां, मैंने बहुत से कप्तानों और अपने कई सीनियर खिलाड़ियों से नेतृत्व के बारे में सीखा है क्योंकि मुझे लगता है कि आपको सिर्फ अपने कप्तान से ही नहीं सीखना चाहिए।’उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से खेल आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए काफी सीनियर खिलाड़ी हैं जिन्हें खेल का अनुभव है। आप सिर्फ कप्तान से ही नहीं, बल्कि सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। ’

रोहित शर्मा की तारीफ में पढ़े कसीदे
रोहित के नेतृत्व में अपने अनुभव से प्रेरणा लेते हुए पंत ने टीम की कप्तानी करते समय ख्याल रखने और भरोसे की अहमियत पर बात करते हुए कहा, ‘बहुत सटीक होना मुश्किल है। रोहित भाई के साथ, मैंने सीखा है कि किसी खिलाड़ी का ख्याल कैसे रखा जाता है और जब मैं टीम की कप्तानी करता हूं तो कप्तान के तौर पर ऐसा ही महसूस करता हूं। ’उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आप किसी खिलाड़ी पर भरोसा दिखाते हैं तो वह आपके और टीम के लिए ऐसी चीजें करेगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते और हम यही विचारधारा अपनाना पसंद करेंगे। ’

कभी हार नहीं मानने का जज्बा…
एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा जिसके बाद वह आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके पंत ने कहा, ‘हम खिलाड़ियों का समर्थन करेंगे। हम उन्हें भरोसा दिलाने की कोशिश करेंगे। हम स्पष्ट संवाद करेंगे। ’ पिछले साल अपने वापसी के सत्र में पंत 446 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष स्कोरर रहे लेकिन फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रही और छठे स्थान पर रही।पंत की अगुआई की सबसे अहम चीज होगी ‘कभी हार नहीं मानना। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक चीज जो अहम है कि कभी हार नहीं मानने का जज्बा। आप आखिरी गेंद तक लड़ते हैं और यही वह चीज है जिस पर मैं हमेशा जोर देता हूं। ’पंत ने 2016 में जहीर खान के मार्गदर्शन में अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और वह फिर से भारत के पूर्व तेज गेंदबाज के साथ जुड़ेंगे जो अब एलएसजी के ‘मेंटोर’ हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...