15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'धोबी समाज के लिए बनेगा कल्याण बोर्ड', दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल...

‘धोबी समाज के लिए बनेगा कल्याण बोर्ड’, दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल दिल्लीवासियों को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धोबी समाज के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है.केजरीवाल ने आज (21 जनवरी) दिल्ली में धोबी समाज कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान कर दिया है. धोबी समाज के लिए ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा,’ मैं दिल्ली में धोबी समाज की मांगों को स्वीकार करता हूं.’

समाज की उन्नति के लिए काम करेगा बोर्ड
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा,’AAP चीफ और दिल्ली का मुख्यमंत्री उम्मीदवार होने के नाते में यह ऐलान करता हूं कि मैं धोबी समाज कल्याण बोर्ड का गठन करूंगा. यह बोर्ड समाज की प्रगति और उन्नति के लिए काम करेगा. समाज के लोगों के कार्य स्थलों का नियमितीकरण, लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.’

छात्रों के लिए तैयार की जाएगी स्कीम
दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे कहा,’धोबी समाज के लोगों को बिजली और पानी घरेलू दरों पर दिया जाएगा. समाज के लिए बनाए जाने वाला बोर्ड धोबी समुदाय के छात्रों के लिए उचित छात्रवृत्ति की स्कीम तैयार करेगा.’

…ताकी योजनाओं का मिल सके लाभ
केजरीवाल ने आगे कहा,’समाज के लिए बनाए जाने वाला बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि समुदाय के सदस्यों को दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके.’ बता दें कि आज प्रेस कांफ्रेंस के जरिए यह बातें कहीं, जिसमें उनके साथ धोबी समाज के लोग भी मौजूद थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...