11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान का कबाड़ JF-17 क्‍यों खरीदना चाहता है बांग्‍लादेश, पायलट की तस्वीर...

पाकिस्‍तान का कबाड़ JF-17 क्‍यों खरीदना चाहता है बांग्‍लादेश, पायलट की तस्वीर ने तहलका मचाया

Published on

ढाका

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाला बांग्लादेश पाकिस्तान से जेएफ-17 लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसका खुलासा तब हुआ है, जब मोहम्मद यूनुस के रवैये के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव चरम पर है। बांग्लादेश ने 15 जनवरी 2025 को एक उच्चस्तरीय सैन्य अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजा था। इस दौरान पाकिस्तान और चीन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित लड़ाकू विमान JF-17 थंडर में आधिकारिक रूप से रुचि व्यक्त की है। इस प्रतिनिधिमंडल में बांग्लादेशी वायु सेना के वरिष्ठ पायलट भी शामिल थे, जिनके JF-17 के कॉकपिट में बैठे हुए तस्वीर भी सामने आई है।

पाकिस्तान-बांग्लादेश ने JF-17 की खरीद पर बात की
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेशी सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान कर्मचारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एसएम कमरुल हसन के नेतृत्व में, प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामाबाद में वायु सेना मुख्यालय में पाकिस्तान वायुसेना (PAF) प्रमुख, एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू से मुलाकात की। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चर्चा सैन्य संबंधों को मजबूत करने, संयुक्त प्रशिक्षण के अवसरों की खोज करने और JF-17 की संभावित खरीद पर केंद्रित थी।

बांग्लादेशी वायुसेना में पुराने विमान
बांग्लादेश वायुसेना (BAF) वर्तमान में चीनी निर्मित F-7 और रूसी MiG-29 लड़ाकू विमानों के पुराने बेड़े का संचालन करती है। इनके एवियोनिक्स, हथियार प्रणालियां काफी पुरानी हैं और वर्तमान समय में इनकी परिचालन विश्वसनीयता संदिग्ध है। इस कारण बांग्लादेश की वायुसेना बाकी देशों के मुकाबले काफी कमजोर मानी जाती है। बांग्लादेश नए लड़ाकू विमानों को खरीदकर अपनी वायुसेना के सोवियत मिग-21 के उन्नत संस्करण F-7 को रिप्लेस करना चाहती है।

JF-17 के कितने यूनिट खरीदेगा बांग्लादेश
रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि बांग्लादेश पाकिस्तान से JF-17 के 20 से 35 यूनिट को खरीद सकता है। यह खरीद बांग्लादेश के फोर्सेज गोल 2030 पहल के तहत की जाएगी, जिसका उद्देश्य देश के सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करना है। 2009 में शुरू किया गया और 2017 में अपडेट किया गया फोर्सेस गोल 2030 कार्यक्रम सभी शाखाओं में अपने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए बांग्लादेश की रणनीति को रेखांकित करता है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...