17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिप्रवेश वर्मा ने पंजाब और पंजाबी को लेकर ऐसा क्या कह दिया,...

प्रवेश वर्मा ने पंजाब और पंजाबी को लेकर ऐसा क्या कह दिया, जो AAP ने बीजेपी नेता को घेर लिया?

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर विधानसभा चुनाव में हार के डर से नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी शासित पंजाब की आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वर्मा ने पंजाबियों का ‘अपमान’ किया है और उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की।

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर लगाया ये आरोप
नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि अपनी हार के डर से हताश आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी शासित पंजाब सरकार की मदद से, केवल दिखावे के लिए चुनावी क्षेत्र की झुग्गियों में चीनी सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जल्दबाजी में लगाए गए चीनी सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। वर्मा ने आरोप लगाया, ‘पंजाब सरकार के शिक्षकों और कर्मचारियों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। ये लोग खुद को आप कार्यकर्ता बता रहे हैं।’

‘पंजाब सरकार के दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है’
प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि अमृतसर के रहने वाले पंजाब सरकार के दो शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्मा ने आरोप लगाया, ‘पंजाब के रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले हजारों वाहन नई दिल्ली में घूम रहे हैं। पंजाब सरकार के ट्रकों में पानी के डिस्पेंसर, कुर्सियां और अन्य सामान दिल्ली पहुंचाए जा रहे हैं।’ उन्होंने चुनाव आयोग से दिल्ली के चुनावों में पंजाब सरकार द्वारा संसाधनों के दुरुपयोग पर तुरंत रोक लगाने का आग्रह किया।

केजरीवाल ने किया पलटवार
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के बयान पर पलटवार किया। केजरीवाल ने X पर लिखा, दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं, जिनके परिवार और पूर्वजों ने देश के लिए न जाने कितनी कुर्बानियां दी हैं। पंजाबियों को देश के लिए खतरा बोलकर बीजेपी ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है। बीजेपी को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।

भगवंत नाम ने बीजेपी को घेरा
प्रवेश वर्मा के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X पर लिखा, दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर राज्य से लोग आते हैं। किसी भी राज्य के नंबर की गाड़ियां देश के किसी भी हिस्से में जा सकती हैं, इस पर कोई रोक टोक नहीं है। ये पंजाब नंबर की गाड़ियों को चिन्हित करके कह रहे हैं कि दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां क्यों घूम रही हैं? वो ऐसे कह रहे हैं जैसे पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

गंदी राजनीति के लिए पंजाबियों की देशभक्ति पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। दरअसल, भगवंत मान ने प्रवेश वर्मा का 17 सेकेंड का विडियो जारी किया है। इसमें प्रवेश बोल रहे हैं कि हजारों की संख्या में यहां पंजाब के नंबरों की गाड़ियां घूम रही है। उनमें कौन लोग हैं? यहां 26 जनवरी मनाने की तैयारी चल रही है। क्या वो ऐसा बड़ा काम करने वाले हैं, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है?

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...