3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहेड कोच गौतम गंभीर पर बढ़ रहा दबाव, बीसीसीआई को मिली अपने...

हेड कोच गौतम गंभीर पर बढ़ रहा दबाव, बीसीसीआई को मिली अपने रास्ते पर चलने की सलाह

Published on

नई दिल्ली:

भारत के खराब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में हलचल मची हुई है। ड्रेसिंग रूम की खबर लीक ने आग में घी का काम किया। 2025 का पहला महीना भी खत्म नहीं हुआ है और भारतीय क्रिकेट में जमकर उथल पुथल हो चुकी है। रिपोर्ट्स यह भी आईं कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के प्रदर्शन की समीक्षा अगले महीने से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद की जाएगी।

दो कोच रखने की मिल रही सलाह
इस बीच एक सुझाव आया कि भारतीय क्रिकेट टीम दो अलग-अलग कोच रख सकती है। टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी देनी की बात हो रही है। इस पर पूर्व क्रिकेटरों और चयनकर्ताओं में मतभेद हैं। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने दो कोच रखने का सुझाव दिया, जबकि पूर्व चयनकर्ता सुनील जोशी ने इसका विरोध किया है। यह बहस गंभीर के कोचिंग भविष्य और टीम की आगे की रणनीति पर केंद्रित है।

मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 167 और ODI में 24 विकेट लिए हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘मुझे लगता है कि शायद गंभीर पर काम का बोझ बहुत ज्यादा है। वह अभी कोच बने हैं। कभी-कभी कुछ सीनियर खिलाड़ियों के लिए यह मुश्किल हो सकता है, जो सोच रहे होंगे- अरे, कुछ साल पहले मैं उनका टीममेट था, अब वह हमें क्रिकेट खेलना सिखा रहे हैं’। यह बदलाव मुश्किल हो सकता है और ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में उनका बैटिंग रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा नहीं है।’

सुनील जोशी ने कहा- जल्दबाजी न करें
दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी ने इस विचार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद कोई भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहिए। हम हार गए, इसे स्वीकार करें… ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर क्रिकेट खेला। हमें पश्चिमी देशों का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। हमें अपना रास्ता अपनाना चाहिए, जो हमारे अनुकूल हो क्योंकि हमारे अधिकांश खिलाड़ी तीनों प्रारूपों में खेलेंगे। बहुत कम अपवाद हैं जो केवल टेस्ट या टी20 और वनडे में खेलेंगे। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’

इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर सुनील जोशी ने यह भी कहा कि दो कोच होने से अलग-अलग तरह के फैसले हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब आपके पास दो कोच होंगे तो क्रिकेट कैसे खेलना है, इस पर दो अलग-अलग विचार होंगे। आप कह सकते हैं कि वे सभी प्रोफेशनल हैं और। लेकिन फिर भी, 1% संभावना है कि वे एक-दूसरे के फैसलों पर सवाल उठाएं।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...