3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयअरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने पंजाब सरकार को...

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने पंजाब सरकार को लिखा पत्र

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर तकरार जारी है. पंजाब में AAP की सरकार है और पार्टी का प्रमुख होने के नाते पंजाब पुलिस केजरीवाल को सुरक्षा दे रही है. वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की ओर से जेड प्लस सुरक्षा दी गई है. जिसके तहत उन्हें निजी सुरक्षा अधिकारी, दो एस्कॉर्ट, वॉचर, सशस्त्र गार्ड और तलाशी स्टाफ समेत करीब 60 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं.

गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली पुलिस को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पंजाब पुलिस द्वारा केजरीवाल के दिल्ली में रहने के दौरान उनकी सुरक्षा में अपने कर्मियों को तैनात करने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा
दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP सिक्योरिटी के अधिकारियों ने पत्र लिखकर दिल्ली के आसपास पंजाब पुलिस की आवाजाही के बारे में सवाल उठाए हैं. दिल्ली में आगे विधानसभा चुनाव हैं और पंजाब में AAP की सरकार है, लिहाजा पंजाब के आम आदमी पार्टी के बड़े नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए दिल्ली आ रहे हैं.

पंजाब पुलिस देती है सुरक्षा
सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी पंजाब में रूलिंग पार्टी है और उसके मुखिया पर हाई लेवल का खतरा है. हाल ही में खुफिया एजेंसियों द्वारा भी खालिस्तानी और चरमपंथी संगठनों से केजरीवाल की जान को ख़तरे का अलर्ट मिला था. खतरे की आशंका और अलर्ट की वजह से पंजाब पुलिस की एक टीम भी केजरीवाल को सुरक्षा देती है. इसी को लेकर लगातार तकरार हो रहा है.

सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की भी है
पंजाब के नेताओं को वहां की पुलिस की सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन दिल्ली में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की भी है. दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखा है, ताकि पंजाब से आने वाले VIP नेताओं की सुरक्षा दिल्ली पुलिस कर सके. दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम को लेकर दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि गणतंत्र दिवस समारोह और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...