17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिपुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैलाने वालों पर हो एक्शन... खरगे...

पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैलाने वालों पर हो एक्शन… खरगे की डिमांड, शाह ने की महाराष्ट्र सीएम से बात

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग की अफवाह के बाद हुए रेल हादसे में कई लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद कुछ यात्री पटरी पर उतर गए। इनमें कई यात्री पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।

कांग्रेस अध्यक्ष ने हादसे पर जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से कई लोगों की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है। बहुत से लोग घायल भी हुए हैं। पीड़ितों के शोकाकुल परिजन के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।’

‘ट्रेन में अफवाह फैलाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई’
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों को तुरंत और उचित मुआवजा दिया जाए। अफवाह फैलाने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें।

अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीएम से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जलगांव रेल हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की। उन्होंने महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हुई रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर हादसे की जानकारी ली।’

सीएम योगी ने भी जताई संवेदना
गृह मंत्री शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...