17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव में बंटोगे तो कटोगे की एंट्री, सीएम योगी की करोल...

दिल्ली चुनाव में बंटोगे तो कटोगे की एंट्री, सीएम योगी की करोल बाग रैली से पहले लगे पोस्टर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के चुनाव में भी ‘बंटोगे तो कटोगे, एक हैं तो सेफ हैं’ की एंट्री हो गई है। यूपी के सीएम आदित्य नाथ की करोल बाग, दिल्ली में चुनावी सभा से पहले बंटोगे तो कटोगे के पोस्टर लग गए हैं। अभी तक इस नारे का दिल्ली चुनाव प्रचार में कोई जिक्र नहीं था। अब सीएम योगी के दिल्ली में बीजेपी की तरफ से प्रचार अभियान में कूदने के बाद एक बार से यह नारा जोर पकड़ सकता है। हालांकि, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने इस नारे की एंट्री को बीजेपी के डर का संकेत बताया है।

दुष्यंत गौतम के समर्थन में रैली
यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने किराड़ी में जनसभा के बाद करोल बाग विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी दुष्यंत कुमार गौतम के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। योगी ने दिल्ली में बिजली के रेट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में दिल्ली से सस्ती बिजली मिल रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम दिल्ली में बिजली के अधिक कट लग रहे हैं।

आस्था और विरासत का सम्मान
सीएम योगी ने बीजेपी की डबल इंजन की सरकार की पैरवी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के डबल इंजन वाले राज्यों में निवेश बढ़ा है। इसके साथ ही आस्था और विरासत के सम्मान का उदाहरण काशी विश्वनाथ धाम आपको देखने को मिलेगा। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भव्य और दिव्य केदारपुरी, मध्यप्रदेश में महाकाल का दर्शन देखने को मिलता है। यह डबल इंजन के सरकार की ताकत है।

दिल्ली में डबल इंजन के सरकार की जरूरत
उन्होंने दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार का जिक्र किया। उन्होंने दिल्ली को फिर से सबसे सुंदर नगरी इंद्रप्रस्थ का गौरव बनना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में अच्छीसड़के, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन व्यवस्थित तरीके से बिछाई जाई। इसके लिए सिर्फ डबल इंजन की बीजेपी सरकार काम कर सकती है। ऐसे में यहां पर दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी को लोकसभा ट्रेलर दिखा दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...