17.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली के हरि नगर में केजरीवाल की गाड़ी पर हमला, AAP चीफ...

दिल्ली के हरि नगर में केजरीवाल की गाड़ी पर हमला, AAP चीफ बोले- अमित शाह के आदेश पर हो रहा ये सब

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर खुद पर हमले की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। हमले के लिए बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ‘आज हरि नगर में विपक्षी उम्मीदवार के लोगों को पुलिस ने मेरी जनसभा में घुसने दिया और फिर मेरी गाड़ी पर हमला करवाया। ये सब अमित शाह जी के आदेश पर हो रहा है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘अमित शाह जी ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी की निजी आर्मी बना दिया है। चुनाव आयोग पर बड़े सवाल उठ रहे हैं कि एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उसके नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और चुनाव आयोग कुछ भी प्रभावी कदम उठाने में असमर्थ है।’ बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच तनातनी काफी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

इससे पहले 18 जनवरी को भी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला करवाने के आरोप लगाए थे। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा हार के डर से बौखला गई है, यही वजह है कि उसने अपने गुंडों से आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया है।

पहले भी लगाया बीजेपी पर हमले का आरोप
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘हार के डर से बौखलाई भाजपा, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल पर हमला। भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वह प्रचार ना कर सकें। भाजपा वालों, तुम्हारे इस कायराना हमले से केजरीवाल डरने वाले नहीं हैं, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।’

Latest articles

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...

भोपाल में जल संकट: भरपूर पानी के बावजूद बूंद-बूंद को तरसे शहरवासी

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में भरपूर जलस्रोत होने के बावजूद नगर निगम लोगों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...