17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिवक्फ बिल पर गठित JPC की बैठक में हंगामा, 10 विपक्षी सांसद...

वक्फ बिल पर गठित JPC की बैठक में हंगामा, 10 विपक्षी सांसद सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली

वक्फ संशोधन विधेयक के मद्देनजर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की आज बैठक हुई। बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद 10 विपक्षी सांसदों को केवल एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। ये बैठक आज सुबह शुरू हुई थी और हंगामे के बाद इसे रोक दिया गया। वक्फ बिल पर आज जेपीसी बैठक में खूब हंगामा देखने को मिला है। जेपीसी की बैठक में इस कदर दोनों पक्षों में हंगामा बढ़ गया कि मार्शल को बुलाना पड़ा। इस दौरान सांसदों की ओर से खूब नारेबाजी की गई।

दरअसल जेपीसी की बैठक में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद एक दिन के लिए विपक्ष के कई सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सांसदों ने टीएमसी के कल्याण बनर्जी, टीएमसी के नदीम उल हक, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी के मोबीबुल्लाह, कांग्रेस के नासिर हुसैन, कांग्रेस के इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत, डीएमके के ए राजा और अब्दुल्ला शामिल हैं। बता दें कि इन सांसदों को समिति से नहीं बल्कि केवल आज की बैठक से निलंबित किया गया है।

TMC सांसद और वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर JPC के सदस्य कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘बैठक में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल चल रहा है… सभापति इस (बैठक) को आगे बढ़ा रहे हैं और वह किसी की नहीं सुन रहे हैं… हमें बताया गया था कि 24 और 25 जनवरी को बैठक होगी। अब, आज की बैठक के लिए, एजेंडा को खंड दर खंड चर्चा से बदल दिया गया है…’

Latest articles

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...

भोपाल में जल संकट: भरपूर पानी के बावजूद बूंद-बूंद को तरसे शहरवासी

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में भरपूर जलस्रोत होने के बावजूद नगर निगम लोगों...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...