3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा कप्तान, दुश्मन बना ओपनिंग पार्टनर... आईसीसी टी20 टीम ऑफ द...

रोहित शर्मा कप्तान, दुश्मन बना ओपनिंग पार्टनर… आईसीसी टी20 टीम ऑफ द ईयर में भारत के 4 खिलाड़ी

Published on

दुबई

आईसीसी अवॉर्ड 2024 के विजेताओं की घोषणा हर दिन की जा रही है। आज आईसीसी ने टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया। भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। इसका असर टीम ऑफ द ईयर में भी देखने को मिला। भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों को इसमें चुना गया है। 2024 में भारत सिर्फ दो ही टी20 मैच हारा था। इन 11 खिलाड़ियों में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम भी है।

रोहित शर्मा टीम के कप्तान
रोहित शर्मा को आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 2024 का कप्तान बनाया गया है। 2024 में रोहित ने भारत के लिए 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 42 की औशत और 160 की स्ट्राइक रेट से 378 रन ठोके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में उनकी 92 रनों की पारी काफी समय तक याद की जाएगी।

रोहित के अलावा इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का नाम है। ये तीनों गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के हीरो थे। आखिरी 5 ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 30 रन चाहिए था। वहां से भारत ने मुकाबला जीत लिया था।

हेड दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज
आईसीसी की टी20 टीम ऑफ द ईयर 2024 में रोहित शर्मा के साथी बल्लेबाज के रूप में ट्रेविस हेड को चुना गया है। हेड ने 15 टी20 मैच में 178 की स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए। इसके बाद फिल साल्ट और बाबर आजम का नंबर है। विकेटकीपर के रूप में निकोलस पूरन टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक के साथ सिकंदर रजा ऑलराउंडर हैं। लेग स्पिनर राशिद खान और वानिंदु हसरंगा भी टीम में हैं।

2024 के लिए आईसीसी पुरुष टी20ई टीम ऑफ द ईयर: रोहित शर्मा (कप्तान), ट्रेविस हेड, फिल साल्ट, बाबर आजम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, हार्दिक पंड्या, राशिद खान, वानिंदु हसरंगा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...