6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनने के बाद करेंगी शादी? बोलीं- 23 साल की...

ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनने के बाद करेंगी शादी? बोलीं- 23 साल की तपस्या हुई पूरी, बॉलीवुड को भी अलविदा

Published on

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की मशहूर अदाकारा रहीं। लेकिन अब उन्होंने संन्यास ले लिया है। वह किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। पूरे विधिविधान से उन्होंने 24 जनवरी को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पट्टाभिषेक के बाद ये उपाधि ली और नाम भी बदल लिया। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया और इसमें शादी से जुड़े सवालों से लेकर अपनी दीक्षा के बारे में बात की।

ममता कुलकर्णी ने  बातचीत में शादी के सवाल पर कहा कि उन्होंने 23 साल तपस्या कर मानव कल्याण के लिए संन्यास लिया है। और इसके बाद कोई शादी नहीं करता। उनके इस कदम से ही अब इस सवाल का भी अंत हो गया। श्री यमाई ममता नंदगिरि के नाम से जानी जाने वालीं एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अब खुशी हो रही है। वह अब सनातन धर्म को लेकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने खुद को महाकाल और मां काली की भक्त बताया।

ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड को कहा अलविदा
किन्नर अखाड़ा को ही चुनने पर ममता कुलकर्णी ने कहा कि यहां आजादी है। कोई पाबंदी नहीं। सभी को एक तरह की स्वतंत्रता है। कोई भी तरह के कपड़े पहन सकती हैं। ‘ हां, अभी मैंने बॉलीवुड को अलविदा कहा है। फिर भी इन्होंने मुझे स्वतंत्रता दी है कि मैं किसी धार्मिक सम्मेलन या किसी किरदार को निभा सकती हूं। मैं किसी भी फंक्शन में जा सकती हूं।’

ममता कुलकर्णी ने इन गुरु से ली थी दीक्षा
अभिषेक के दौरान रोने के बारे में ममता ने कहा कि जिस तरह कोई खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल लाने के लिए मेहनत करता है और फिर उसे जीतता तो खुशी होती है। ठीक वैसा ही उनके साथ भी था। महामंडलेश्वर बनना था और वह बन गईं। उनकी 23 साल की तपस्या रंग लाई। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने साल 2000 से ही ये सब शुरू कर दिया था। उनके गुरु, श्री चैतन्य गगन गिरी गुरु नाथ जी हैं, जिनसे उन्होंने दीक्षा ली थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...