5 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeखेलरविचंद्रन अश्विन को मिलेगा पद्मश्री, पीआर श्रीजेश पद्म भूषण से होंगे सम्मानित,...

रविचंद्रन अश्विन को मिलेगा पद्मश्री, पीआर श्रीजेश पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

Published on

नई दिल्ली

भारतीय हॉकी के महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण सम्मान के लिये चुना गया जबकि हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले स्पिनर रविचंद्रन अश्विन समेत चार खिलाड़ियों और एक पैरा कोच को पद्मश्री से नवाजा जायेगा। देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिये चुने गए खिलाड़ियों में भारत के महान फुटबॉलर आई एम विजयन और पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पैरा एथलीट हरविंदर सिंह शामिल है ।

पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को भी मिलेगा पद्मश्री
पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को भी पद्मश्री से नवाजा जायेगा जो खेलरत्न पुरस्कार पाने वाले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के पैरा खिलाड़ी प्रवीण कुमार के कोच भी हैं। पेरिस में लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी से विदा लेने वाले श्रीजेश इस समय भारतीय जूनियर पुरूष टीम के मुख्य कोच हैं ।

अश्विन को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित
ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने वाले अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिये सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 106 मैचों में 537 विकेट लिये। अश्विन भारतीय क्रिकेट के लिए एक लीजेंड रहे हैं। अश्विन भारतीय टीम के साथ 2011 के वनडे विश्व कप और 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी विजेता रहे हैं। स्पिन ऑलराउंडर भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े मैच विजेताओं में से एक रहे हैं।

स्टार ऑलराउंडर टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन के नाम टेस्ट में 3503 रन और छह शतक भी हैं। उनके नाम 156 वनडे विकेट और 72 टी20आई विकेट भी हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर खेलों के क्षेत्र में पद्म पुरस्कारों के लिये इन पांच नामों की घोषणा की। पद्म भूषण भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस साल सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को विभिन्न क्षेत्रों में पद्मश्री प्रदान किये जायेंगे ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...