3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, सारी मेहनत...

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, सारी मेहनत पर पानी फिर गया!

Published on

नई दिल्ली:

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब टखने में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सैम को साउथ अफ्रीका दौरे टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सैम अयूब के नाम विचार कर रही थी, जिसे अब बदलना पड़ गया है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उनके टखने की चोट की जानकारी देते हुए कहा कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।

सैम अयूब को टखने में फ्रैक्चर हुआ है और इसके लिए वह लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं। नकवी ने पत्रकारों से कहा कि, ‘सैम के भविष्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा और वह व्यक्तिगत रूप से उनके ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रगति पर नजर रख रहे हैं और हर दिन उनकी रिकवरी को लेकर डॉक्टरों से अपडेट ले रहे हैं।’

सैम की फिटने पर बनी हुई नकवी की नजर
नकवी ने कहा, ‘मैं हर रोज उनके डॉक्टरों से बातचीत कर रहा हूं और अगले कुछ दिनों में उनके टखने का प्लास्टर हट जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘सैम को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा और हम सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके भविष्य के करियर को जोखिम में नहीं डालने जा रहे हैं। वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं और हम उन्हें पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं, चाहे जितना भी समय लगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रगति पर नजर रख रहा हूं।’

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की थी क्योंकि वे यह जानने का इंतजार कर रहे थे कि सईम 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में चुने गए सईम ने दक्षिण अफ्रीका में शानदार फॉर्म में रहते हुए दो वनडे शतक जड़े थे लेकिन इस दौरान सीमा रेखा के पास उन्हें चोट लग गई। फखर जमां अब सईम की जगह लेंगे जबकि अब्दुल्लाह शफीक के स्थान पर शान मसूद और इमाम उल हक के नाम पर विचार किया जा रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...