14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिहरियाणा से आने वाले पानी में वहां की बीजेपी सरकार जहर मिलाकर...

हरियाणा से आने वाले पानी में वहां की बीजेपी सरकार जहर मिलाकर भेज रही… दिल्ली चुनाव के बीच केजरीवाल का बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चौंकाने वाला दावा किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पानी में वहां की बीजेपी सरकार जहर मिलाकर भेज रही। आप मुखिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। बीजेपी की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया।

केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में बीजेपी को टारगेट करते हुए लिखा, ‘इतनी गंदी राजनीति देश ने आज तक नहीं देखी थी। अगर दिल्ली की जनता BJP को वोट नहीं दे रही, तो क्या दिल्ली की जनता को ज़हर मिला पानी पिलाकर मार दोगे? हरियाणा से आने वाले पानी में वहां की बीजेपी सरकार जहर मिलाकर भेज रही है। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि जब तक केजरीवाल है, दिल्लीवालों को कोई नुकसान नहीं होने दूंगा। बीजेपी वालों, इतना भी मत गिरो।’

इसलिए दिल्ली में हुई है पानी की कमी- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल संयंत्रों से भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। उन्होंने दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए। आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा है। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसमें हस्तक्षेप करेगा और दिल्ली के लोगों को इस त्रासदी से बचाएगा।

‘मैं दिल्ली के लोगों को नुकसान नहीं होने दूंगा’
आप मुखिया ने बीजेपी से इतना नीचे नहीं गिरने की अपील करते हुए कहा कि जब तक केजरीवाल है, मैं दिल्ली के लोगों को कोई नुकसान नहीं होने दूंगा। उन्होंने जल बोर्ड के इंजीनियरों से इस समस्या की पहचान करने और बॉर्डर पर पानी रोकने के लिए प्रशंसा की। केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर यह पानी दिल्ली में आ जाता और पीने के पानी में मिल जाता, तो पता नहीं दिल्ली के कितने लोग मर जाते।

यह एक सामूहिक नरसंहार होता- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि यह एक सामूहिक नरसंहार होता। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह एक ऐसा जहर है जिसे दिल्ली के जल शोधन संयंत्र भी साफ नहीं कर सकते। इस वजह से, दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी है। उधर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल के दावों का खंडन किया और दोष उन पर ही डाल दिया।

हरियाणा के मंत्री का केजरीवाल पर पलटवार
हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ की फैक्ट्री हैं। केजरीवाल सभी पत्रकारों और विश्लेषकों को उस जगह ले जाएं जहां से यमुना दिल्ली में प्रवेश करती है और पानी की गुणवत्ता की जांच करें। फिर दिल्ली में पानी की गुणवत्ता की जांच करें। वे अंतर देखेंगे। अनिल विज ने AAP प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में नदी को साफ करना हमारा काम नहीं है, यह अरविंद केजरीवाल का काम था, जो वह नहीं कर सके।

हरियाणा के सीएम सैनी बोले- आरोप लगाने के बजाय काम करें केजरीवाल
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल के आरोपों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना और फिर भाग जाना अरविंद केजरीवाल आदत और सोच है। मैंने ये कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने मुख्य सचिव को भेजें और मैं अपने मुख्य सचिव को कहता हूं। पानी की गुणवत्ता की जांच कराइये। सोनीपत में यमुना का पानी जहां से दिल्ली में प्रवेश करता है, चेक करें कि हम कैसा पानी दे रहे हैं। वह अमोनिया की बात करते हैं, लेकिन वो पानी की कमी का मुद्दा उठा रहे। उनकी इच्छा शक्ति की कमी है। दिल्ली में जब वो पानी का डिस्ट्रिब्यूशन ही ठीक नहीं कर पाए। मंच से पानी फ्री देने का वादा कर दिया। आज भी दस साल की आप सरकार के रहते हुए दिल्ली के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने सिस्टम ही नहीं बनाया। उन्हें आरोप लगाने के बजाय काम करना चाहिए। दिल्ली के लोगों ने अपना मन बना लिया है और वे उन्हें सबक सिखाएंगे।

चुनाव आयोग के पास भी पहुंचा है पानी का मामला
ये खबर ऐसे समय में आई है जब भारतीय निर्वाचन आयोग को आज दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से एक औपचारिक रिपोर्ट दी गई है। इस रिपोर्ट माध्यम से हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जा रहे पानी में अमोनिया के उच्च स्तर की जानकारी दी गई है। इस मुद्दे ने कथित तौर पर दिल्ली की जल वितरण प्रणाली को बाधित कर दिया है। आयोग ने हरियाणा के अधिकारियों को कल दोपहर 12 बजे तक स्थिति का विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...