20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यदिल्ली चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को...

दिल्ली चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 30 दिन रहेंगे जेल से बाहर

Published on

नई दिल्ली

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। उसको मंगलवार सुबह ही जेल से रिहा किया गया है। जेल प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक राम रहीम पैरोल के 30 दिनों में से शुरुआती के 10 दिन अपने सिरसा स्थित आश्रम में रहेगा जबकि बाकी के 20 दिन बागपत में रहने वाले हैं। उन्हें मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किया गया। जिसके बाद वो 7.30 बजे वो अपने सिरसा स्थित आश्रम पहुंच गया। उसके साथ हनीप्रीत भी थी।

जेल से मिली पैरोल को लेकर राम रहीम का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील जितेंद्र खुराना ने कहा है कि यह पैरोल कानून के तहत मिली है। वैसे कानून के मुताबिक राम रहीम को 70 दिन के लिए पैरोल दी जा सकती है। साथ ही वकील ने ये भी कहा है कि इस पैरोल को किसी राजनीतिक आयोजन या फिर चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

हिंसा के दौरान बहुत लोगों की हुई थी मौत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरमीत राम रहीम अगस्त 2017 से रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को साध्वियों के बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया था। जिसके लिए कोर्ट ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई थी। राम रहीम को बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ता जा रहा है। पांच फरवरी को दिल्ली में मतदान होना है। ऐसे चुनाव से ठीक आठ दिन पहले गुरमीत राम रहीम को रिहा करने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। डेरा प्रमुख को पैरोल पहली बार नहीं मिला है। इसके पहले उसको 11 बार पैरोल पर रिहा किया जा चुका है। राम रहीम को हरियाणा चुनाव से 3 दिन पहले ही 20 दिन की पैरोल दी गई थी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले भी 50 दिन के लिए रिहाई दी गई थी।

Latest articles

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

पार्किंग को लेकर विवाद के बाद घर में घुसे हमलावर, महिला और बेटी के साथ मारपीट

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में पार्किंग के मामूली विवाद ने खूनी...

जिम में निवेश के नाम पर 32 लाख की ठगी, तीन साल बाद ऐशबाग पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में एक जालसाज द्वारा जिम व्यवसाय में निवेश का...

इंजीनियरिंग छात्रा से धोखाधड़ी और शोषण, मुस्लिम संगठन ने आरोपियों के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल। राजधानी में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ नाम बदलकर दोस्ती करने, शारीरिक शोषण...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...