14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'भारत में कॉन्सर्ट इकोनॉमी का बहुत स्कोप...', कोल्डप्ले के शो को लेकर...

‘भारत में कॉन्सर्ट इकोनॉमी का बहुत स्कोप…’, कोल्डप्ले के शो को लेकर बोले PM मोदी

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद और मुंबई में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को लेकर कहा कि भारत में लाइव कॉन्सर्ट्स का भारी स्कोप है. यह सेक्टर भारत में तेजी से बढ़ रहा.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आपने मुंबई और अहमदाबाद में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की शानदार तस्वीरें देखी होंगी, ये इस बात का प्रमाण का है की लाइव कॉन्सर्ट के लिए भारत में कितना स्कोप है. आज भारत में कॉन्सर्ट इकॉनोमी सेक्टर भी बढ़ रहा है. यह देश कॉन्सर्ट का बहुत बड़ा कंज्यूमर है.

पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिाश- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कॉन्सर्ट इकोनॉमी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें और निजी सेक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करेंगे. आजकल दुनियाभर के बड़े कलाकार भारत आना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा देश है, जिसकी संगीत, डांस और स्टोरीटेलिंग की बड़ी विरासत रही है. यहां कॉन्सर्ट इकोनॉमी की बहुत संभावनाएं हैं. बीते 10 सालों में लाइव इवेंट्स और कॉन्सर्ट का चलन बढ़ा है.

बता दें कि कोल्डप्ले के 18 जनवरी को मुंबई में दो शो जबकि 21 जनवरी को नवी मुंबई में एक शो हुआ था. इसके बाद 25 और 26 जनवरी को उनका अहमदाबाद में कॉन्सर्ट हुआ था.इस दौरान कोल्डप्ले बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने हिंदी, मराठी और गुजराती में ऑडियंस से बात की थी. अहमदाबाद के शो में शाहरुख खान और जसप्रीत बुमराह भी पहुंचे थे.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...