20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यगंगा में स्नान से मिट जाएगी गरीबी? खरगे ने किया तंज, बावनकुले...

गंगा में स्नान से मिट जाएगी गरीबी? खरगे ने किया तंज, बावनकुले बोले- हिंदुओं से नफरत क्यों

Published on

मुंबई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाजपा नेताओं के प्रयागराज में संगम पर पवित्र कुंभ स्नान को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इसे असंवेदनशील और हिंदुओं की भावनाओं का अपमान बताया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लगातार हिंदू मान्यताओं और परंपराओं का अनादर किया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कटाक्ष किया था कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं में कैमरे के समक्ष डुबकी लगाने की होड़ मची है। उन्होंने सवाल किया था कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी समाप्त हो जाएगी?

मध्य प्रदेश में मांगी माफी
हालांकि विवाद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के महू शहर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं माफी मांगता हूं।

बावनकुले ने बताया अपमानजनक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महाकुंभ संगम स्नान के दौरान खरगे ने यह टिप्पणी की थी। बावनकुले ने अपने पोस्ट में खरगे की टिप्पणी को असंवेदनशील और अपमानजनक करार दिया। भाजपा नेता बावनकुले ने कहा, ‘कुंभ मेले में करोड़ों हिंदू श्रद्धा और विश्वास के साथ भाग लेते हैं। इस पवित्र आयोजन का उपहास करके खरगे ने गंगा की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया है।’ बावनकुले ने गंगा में स्नान से गरीबी मिटने के खरगे के बयान पर भी नाराजगी जताई।

‘कांग्रेस को हिंदुओं से नफरत’
बावनकुले ने कहा, ‘यह बयान न केवल बेतुका है बल्कि बेहद आक्रामक भी है। हिंदुओं ने हमेशा सहिष्णुता दिखाई है, लेकिन खरगे को उनके विश्वास का मजाक उड़ाने का अधिकार किसने दिया? कांग्रेस हिंदू वोट चाहती है, फिर भी हिंदुओं के प्रति ऐसी घृणा क्यों? हिंदुओं का क्या दोष है? क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने कांग्रेस को छह दशकों से अधिक समय तक इस देश पर शासन करने का मौका दिया?’

बावनकुले ने कांग्रेस पर ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने हमेशा एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए काम किया है और हिंदू बहुसंख्यक की मान्यताओं का उपहास किया है। लोकसभा में 99 सीटों के बावजूद, वे हिंदू भावनाओं का सम्मान करने में असफल रहे हैं। यदि वे लोगों के विश्वास का सम्मान नहीं कर सकते, तो कम से कम उनका अपमान करने से बचें।’

‘देशभर के हिंदू परेशान’
भाजपा नेता ने कहा, ‘आज वे कुंभ मेले का मजाक उड़ा रहे हैं। कल, अगर किसी तरह कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो क्या वे कुंभ मेले को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देंगे? यही चिंता देशभर के हिंदुओं को परेशान कर रही है।’ खरगे की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए बावनकुले ने कहा कि भारत के लोग ऐसे आचरण का संज्ञान लेंगे और उचित जवाब देंगे। उन्होंने कहा, ‘यदि कांग्रेस हिंदू परंपराओं का अनादर करना जारी रखेगी, तो देश का समझदार मतदाता तय करेगा कि उनके साथ कैसे निपटना है।’

Latest articles

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

पार्किंग को लेकर विवाद के बाद घर में घुसे हमलावर, महिला और बेटी के साथ मारपीट

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में पार्किंग के मामूली विवाद ने खूनी...

जिम में निवेश के नाम पर 32 लाख की ठगी, तीन साल बाद ऐशबाग पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में एक जालसाज द्वारा जिम व्यवसाय में निवेश का...

इंजीनियरिंग छात्रा से धोखाधड़ी और शोषण, मुस्लिम संगठन ने आरोपियों के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल। राजधानी में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ नाम बदलकर दोस्ती करने, शारीरिक शोषण...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...