14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिसंदीप दीक्षित ने क्यों कहा केजरीवाल-आतिशी या हरियाणा सीएम में से कोई...

संदीप दीक्षित ने क्यों कहा केजरीवाल-आतिशी या हरियाणा सीएम में से कोई एक जेल में हो?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को आरोप लगाया कि हरियाणा से दिल्ली आ रहे यमुना के पानी में वहां की बीजेपी सरकार ने जहर मिला दिया है। उन्होंने ये आरोप उस समय लगाया जब यमुना के पानी में अमोनिया लेवल बढ़ गया। केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान पर दिल्ली से लेकर हरियाणा तक सियासी पारा चढ़ गया।

हरियाणा के सीएम नायम सिंह सैनी ने केजरीवाल पर पलटवार किया। उन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। वहीं दिल्ली चुनाव के बीच ये मुद्दा उठने के बाद राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व सांसद और नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल-आतिशी या हरियाणा में से कोई एक जेल में होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए तर्क भी दिए हैं।

‘यमुना में जहर’ बयान पर तेज हुई राजनीति
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल पर अटैक करते हुए कहा कि कई दिनों से दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल पा रहा। दिल्ली के पानी को AAP सरकार और अरविंद केजरीवाल ने गंदा किया है। इसके लिए उन्होंने इतना बड़ा झूठ बोल दिया कि यमुना के पानी में जहर आ रहा था, इस जहर की सफाई हम कर रहे थे। इस कारण पानी आपको नहीं दे पाए। अगर आप ऐसा कुछ कर रहे थे को कोई एक्टिविटी दिखाइए कि आप जहर साफ कर रहे थे। आप वो मापदंड बताइये जिसमें आपने जहर चेक किया था।

केजरीवाल बताएं कौन सा जहर था- संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि कौन सा जहर था? क्या जहर था? आपके जल बोर्ड की सीईओ कह रहीं कि ऐसी कोई खबर नहीं है। केजरीवाल पर भड़कते हुए कांग्रेस नेता कहा कि आप मुखिया बिल्कुल झूठ बोल देते हैं और फिर भी ये आदमी(अरविंद केजरीवाल) सड़कों पर घूम रहा है। अगर कोई आम आदमी सरकार पर नरसंहार का आरोप लगाता है, तो वह अगले ही दिन जेल में होगा। ऐसे आदमी को सड़कों पर घूमने नहीं दिया जाएगा।

हम किसी जंगल राज में रह रहे हैं क्या- संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित ने कहा कि मुझे आश्चर्य है, ये अराजकता का माहौल है क्या। हम किसी जंगल राज में रहे हैं क्या? क्यों हरियाणा सरकार इस पर एक्शन नहीं ले रही? दिल्ली पुलिस इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? चुनाव आयोग जो हर छोटी-छोटी चीजों पर नजर रखता था वो इस मुद्दे को क्यों नहीं देख रहा। इन संस्थाओं का चुप रहना, मुझे संदेह लग रहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कुछ गठजोड़ है या दोनों संस्थाओं को कोई फर्क नहीं पड़ता है। आम आदमी में क्या जाए क्या नहीं, इससे लोगों में पैनिक हो।

‘अगर झूठ बोला है तो राष्ट्रद्रोह का केस चले’
संदीप दीक्षित ने कहा कि मुझे लगता है कि या तो दोनों पार्टियों के बीच कोई अंदरूनी गठबंधन है या फिर दोनों को जनता से कोई फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ इनकी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहिए। संदीप दीक्षित ने कहा कि कोई एक सही हो सकता है या तो केजरीवाल और आतिशी इसके सबूत पेश करें और सच साबित होता है तो जीनोसाइड केस में हरियाणा सीएम जेल में हों। अगर केजरीवाल ने इतना बड़ा झूठ बोला है राष्ट्रद्रोह का केस चले और झूठ बोलने वाले जेल में हों, कोई एक ही सही हो सकता है।

संदीप दीक्षित ने कहा- कोई एक सही हो सकता है
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आखिर केजरीवाल के आरोपों पर हरियाणा पुलिस या दिल्ली पुलिस उनके पास क्यों नहीं गई। अगर यमुना के पानी में जहर है, इससे किसी को कुछ होता है तो कौन जवाबदेह होगा। सवाल ये कि इतने बड़े आरोप पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। दिल्ली के स्कूल में धमकी भरे कॉल पर पूरी दिल्ली पुलिस एक्टिव हो जाती है। अब इतने बड़े पद पर रहने वाले व्यक्ति ने नरसंहार का जिक्र किया तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। स्कूल में धमकी भरे कॉल को लेकर आरोपी पर केस चल रहा तो ‘पानी में जहर’ के झूठे आरोप पर केजरीवाल के ऊपर भी केस चलना चाहिए।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...