14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिजब दिल्ली में अल्पसंख्यकों को केजरीवाल की जरूरत थी तब वो ......

जब दिल्ली में अल्पसंख्यकों को केजरीवाल की जरूरत थी तब वो … ओखला की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले कांग्रेस पूरे जोश और जुनून के साथ प्रचार में जुट गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी रण में उतर गए हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में कई जगह चुनावी रैली की। ओखला की चुनावी रैली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया। केजरीवाल पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘केजरीवाल साफ राजनीति करने आए थे और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया। अब वह शीशमहल वाली राजनीति करते हैं। छोटी गाड़ी और लोकपाल बिल सब भूल गए’

उन्होंने आगे कहा, ‘दिल्ली में जब नफरत फैल रही थी और अल्पसंख्यकों को केजरीवाल की जरूरत थी तो वह आपके साथ खड़े नहीं थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी और मैं आपके साथ खड़ा था।’ राहुल गांधी ने साफ कहा कि ‘हमें नफरत और डर का हिंदुस्तान नहीं चाहिए’ उन्होंने कहा, ‘ना गरीब डरेगा, ना किसान डरेगा, ना आदिवासी डरेगा, ना दलित डरेगा और ना अल्पसंख्यक डरेंगा’ उन्होंने कहा कि ‘हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते, इनके सामने मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।’

‘दिल्ली में हिंसा हुई तो वह कहीं नहीं दिखे…’
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले किए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि ‘नई तरह की राजनीति करूंगा’, लेकिन जब गरीबों को जरूरत पड़ी तो कहीं नहीं दिखे। जब दिल्ली में हिंसा हुई तो वह कहीं नहीं दिखे। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति करूंगा, लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा शराब घोटाला किया। आम आदमी के अधिकारों की बात करने वाले केजरीवाल ‘शीश महल’ में रहते हैं। दिल्ली की जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है और विधानसभा चुनाव में उनको सबक सिखाने वाली है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पटपड़गंज विधानसभा से पहले मनीष सिसोदिया आप के उम्मीदवार थे, जो शराब घोटाले के आर्किटेक्ट थे। वह पटपड़गंज से ‘डरकर’ भाग गए।

‘…भाई-भाई को आपस में लड़ाते हैं’
उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भाई-भाई को आपस में लड़ाते हैं, नफरत और विभाजन फैलाते हैं। हम ‘नफरत के इस बाजार में प्यार की दुकान’ खोलना चाहते हैं। हम भय और नफरत से भरा भारत नहीं चाहते, हमें प्यार से भरा देश चाहिए। वे हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ और एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा करना चाहते हैं। यह वह भारत नहीं है, जिसे हम चाहते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा भारत को कुछ खास लोगों का देश बना रही है। उन्होंने कहा, ‘संविधान में कहां लिखा है कि बंदरगाह, हवाई अड्डे और संसाधन उद्योगपतियों को सौंप दिए जाएं? वे (भाजपा वाले) इस देश की संपत्ति को कुछ उद्योगपतियों को सौंप रहे हैं।’

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...