3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलसंजू सैमसन की बात नहीं मानकर बड़ी गलती करने वाले थे सूर्यकुमार...

संजू सैमसन की बात नहीं मानकर बड़ी गलती करने वाले थे सूर्यकुमार यादव, DRS से फंसाई बड़ी मछली

Published on

राजकोट

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया है। खास तौर से स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के आगे तो इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए हैं। तीसरे टी20 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वरुण ने मैच में अपना पहला विकेट इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के रूप में लिया। हालांकि, इस विकेट में वरुण के साथ-साथ विकेटकीपर संजू सैमसन का भी बहुत बड़ा योगदान रहा।

दरअसल वरुण की फिरकी के खिलाफ बटलर एक स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वह पूरी तरह से मिस कर गए। इस दौरान गेंद उनके बैट का छोटा सा किनारा लेते हुए संजू के दस्ताने में चली गई। संजू ने शानदार तरीके से बटलर का यह कैच लपका और तुरंत अपील शुरू कर दी। हालांकि, संजू की अपील से अंपायर संतुष्ट नहीं तो उन्होंने बटलर को नॉट आउट करार दिया।

DRS से मिली टीम इंडिया को सफलता
वरुण की गेंद पर संजू ने जो कैच लपका था उसे लेकर सिर्फ अंपायर ही नहीं, गेंदबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पूरी तरह से आशस्वत नहीं थे, लेकिन संजू को पता था कि बैट का किनारा लगा है। ऐसे में उन्होंने फौरन कप्तान को DRS लेने के लिए कहा। सूर्यकुमार कुछ सेकेंड के लिए संजू की बातों पर विचार कर DRS के लिए मान गए। इसके बाद मामला टीवी अंपायर के पास चला गया।

टीवी अंपायर ने संजू कैच और बटलर के उस शॉट को कई बार अलग-अलग एंगल से देखा। इस दौरान आल्ट्राएज में स्पाइक बनते हुए दिखा। इस तरह टीम इंडिया को जोस बटलर के रूप में एक बड़ा विकेट हासिल हुआ। सिर्फ इतना ही नहीं, सूर्यकुमार यादव संजू की बात मानकर गलती करने से भी बच गए। इसके अलावा इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया का ये पहला सफल DRS भी रहा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...