20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यअप्रैल में बीएमसी चुनाव की संभावना खत्म, जानें ताे फिर कब होगा...

अप्रैल में बीएमसी चुनाव की संभावना खत्म, जानें ताे फिर कब होगा मुंबई में राजनीतिक घमासान?

Published on

मुंबई

मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य के सभी स्थानीय निकाय के चुनाव अप्रैल में होने की संभावनाएं खत्म हो गई है क्योंकि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण और वार्ड पुनर्गठन की याचिका पर सुनवाई 25 फरवरी तक टाल दी है। अब माना जा रहा है कि स्थानीय निकायों के चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं मुंबई में आखिरी बार 2017 में चुनाव हुए थे। तब उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली अविभाजित शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। उसे 84 सीटें मिली थी। बीजेपी को 82 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी। एनसीपी और 9 और मनसे को 7 सीटों पर जीत मिली थी। दो सीटों पर एआईएमआईएम विजयी हुई थी।

बीएमसी में सरकार की सत्ता
मुंबई महानगरपालिका का पूरा कारोबार अपरोक्ष रूप से राज्य सरकार कर रही है। हालांकि, महाराष्ट्र में सभी राजनीतिक दलों ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है, लेकिन सर्वोच्च अदालत ने राजनीतिक दलों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पिछले दो साल से सुप्रीम कोर्ट तारीख पर तारीख ही दे रहा है। मंगलवार 28 जनवरी 2025 को केस की सुनवाई होनी थी, लेकिन इसे 25 फरवरी 2025 तक टाल दिया गया है।

पहले जगी थी जल्द चुनाव की उम्मीद
अब इससे साफ है कि स्थानीय निकाय के चुनाव अप्रैल-मई 2025 में कराना मुश्किल है। उसके बाद ही मॉनसून शुरू हो जाएगा इसलिए कहा जा रहा है कि मॉनसून के बाद ही स्थानीय निकाय के चुनाव संभव है। फिलहाल मुंबई सहित पुणे, पिंपरी-चिंचवड जैसे महत्वपूर्ण शहरों सहित राज्य की 23 महा नगर पालिकाओं पर प्रशासनिक शासन लागू है। विपक्ष चुनाव कराने की मांग कर चुका है। विधानसभा चुनावों में महायुति की प्रचंड जीत के बाद यह माना गया था कि चुनाव जल्द होंगे लेकिन मामला कानूनी दांवपेच में फंस हुआ है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...