कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इसे 50 वर्षीय दादी ने साबित कर दिया है। 30 वर्षीय प्रेमी के साथ वह घर से भाग गई। महिला दादी बन चुकी हैं। उनके अपने 30 वर्षीय प्रेमी के साथ घर से भागने गई। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। इस मामले को लेकर महिला के परिवार वालों को खासी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है।
कानपुर के बजरिया इलाके की इस महिला के परिवार ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब उसने ऐसा कदम उठाया है। महिला पहले भी घर से भाग चुकी है। परिवार का कहना है कि उसका चाल-चलन सही नहीं है। उसकी हरकतों की वजह से समाज में उनकी बदनामी हो रही है। इस कारण परिवार ने उसे वापस लाने की कोई पहल ही नहीं की है।
चार माह पुरानी घटना
हालांकि, यह घटना चार महीने पुरानी है, परिवार ने बदनामी के डर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। अब जब महिला लंबे समय से इलाके में नजर नहीं आई, तो मामले का खुलासा हुआ। लोगों ने महिला के बारे में खोजबीन शुरू की तो पूरी बात सामने आई। महिला के बेटे का कहना है कि हम ऐसी औरत को घर में नहीं रखना चाहते, जिसकी वजह से हमारी बदनामी हो रही है। उसे अगर ऐसा कुछ करना था तो पहले तलाक ले लेना चाहिए था। उसकी हरकतों के कारण हमें समाज में मुंह छिपाना पड़ रहा है।
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि परिवार या कोई अन्य व्यक्ति शिकायत दर्ज करता है, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। लोग दबी जुबान में इस घटना को लेकर बातें कर रहे हैं। परिवार इस घटना के कारण सामाजिक दबाव और शर्मिंदगी झेल रहा है।
