20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमिनी स्कर्ट और छोटे कपड़ों में नहीं कर पाएंगे बप्पा के दर्शन,...

मिनी स्कर्ट और छोटे कपड़ों में नहीं कर पाएंगे बप्पा के दर्शन, श्री सिद्धिविनायक मंदिर में ड्रेस कोड लागू, जानें क्या नियम?

Published on

मुंबई:

मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अब बप्पा के दर्शन करने जाने वालों को छोटे कपड़ों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। . जानिए किन कपड़ों में यहां एंट्री नहीं मिलेगी। मंदिर प्रशासन की बैठक में भक्तों के ड्रेस कोड को लेकर फैसला लिया गया है। मंदिर में शॅार्ट कपड़ों पर पाबंदी लगाई गई है। मंदिर प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जैसे वो अपने घर में उत्सव या त्योहार के समय कपड़े पहनते हैं, वैसी ही श्रद्धा से मंदिर में आएं। इससे पहले प्लास्टिक पर पाबंदी लगाई थी। सिद्धिविनायक मंदिर में प्रसाद के लिए पहले प्लास्टिक के पैकेज का इस्तेमाल होता था। अब पूरी तरह से प्लास्टिक की जगह पर कागज के पैकेट इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं।

ट्रस्ट ने क्या दलील दी?
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (एसएसजीटीटी) ने एक बयान में कहा है कि ‘ड्रेस कोड’ का निर्णय अन्य भक्तों को असुविधा पहुंचाने वाले अनुचित कपड़ों के बारे में कई शिकायतों के बाद लिया गया है। आदेश के मुताबिक कटी या फटी पतलून, मिनी स्कर्ट या ऐसे कपड़े जिनमें शरीर के अंग दिखाई देते हैं। पहनकर आने वाले भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। ट्रस्ट ने कहा कि मंदिर में देश भर से प्रतिदिन हजारों भक्त आते हैं और कई आगंतुकों ने परिधानों के बारे में चिंता व्यक्त की थी, जो उन्हें पूजा स्थल में अपमानजनक लगते हैं।

223 साल पुराना है सिद्धिविनायक मंदिर
सिद्धिविनायक मंदिर 223 साल पुराना है। इसका निर्माण 1801 में हुआ था। सिद्धिविनायक के भक्त पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। यहां पर हिंदू ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर ने भले ही अब ड्रेस कोड को लागू किया है। देश के कई मंदिरों में पहले से परिधान निर्धारित हैं। इनमें दक्षिण के काफी मंदिर शामिल हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...