20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यराजस्थान : झगड़े के बाद बीच सड़क पर छोड़ गया पति, थिनर...

राजस्थान : झगड़े के बाद बीच सड़क पर छोड़ गया पति, थिनर डालकर महिला ने खुद को लगाई आग,मौत

Published on

उदयपुर ,

राजस्थान के उदयपुर जिले में अपने पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर खुद को आग लगाने वाली 28 साल की महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक छगन राजपुरोहित ने बताया कि भावना यादव 80 प्रतिशत जल गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा,’इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई.’

पुलिस को दिए बयान में पेंटर का काम करने वाली महिला ने कहा था कि उसने थिनर डालकर खुद को आग लगा ली है. उन्होंने बताया कि ‘शनिवार शाम को महिला अपने पति गजेंद्र के साथ काम से घर लौट रही थी, तभी सूरजपोल चौराहे के पास दोनों में झगड़ा हो गया. पति गुस्से में उसे वहीं अकेला छोड़कर चला गया. गुस्से में भावना ने थिनर डालकर सड़क पर ही खुद को आग लगा ली.

वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक उसे गंभीर चोटें आ चुकी थीं. उसे एमबी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने कहा कि दंपति पेंटर का काम करते थे और घटना के समय एक साइट से लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित किया गया था लेकिन वे अस्पताल नहीं आए. उन्हें मौत की सूचना दे दी गई है.

बता दें कि पति पत्नी के बीच झगड़े के चलते अक्सर गुस्से में लोग आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं. कुछ माह पहले राजस्थान के ही जयपुर से ऐसा मामला सामने आया था.यहां करवा चौथ के पर्व पर पति और पत्नी ने मौत को गले लगा लिया. चांद के दीदार में घर पर अकेली बैठी पत्नी अपने पति के देरी से पहुंचने पर इस कदर गुस्सा हो गई कि उसने ट्रेन के आगे छलांग लगाkj जीवन लीला समाप्त कर ली. रेलवे ट्रैक पर पत्नी के क्षत-विक्षत शव को देख पति खुद को संभाल नहीं पाया और घर पर आकर फंदे पर झूल गया. सुसाइड करने से पहले अपने बड़े भाई को वाट्सएप पर सुसाइड नोट भेज युवक ने लिखा, ‘भाई, मैं हार गया सॉरी! मेरी पत्नी ट्रेन के आगे कट गई.’ यह लिख खुद ने मौत को गले लगा लिया.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...