18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्य'मैंने भीड़ से कई लोगों को निकाला, लेकिन मां को नहीं उठा...

‘मैंने भीड़ से कई लोगों को निकाला, लेकिन मां को नहीं उठा पाया….’, भगदड़ के बाद कुंभ में बिछड़े अपने

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है. भगदड़ में कई लोग घायल भी हो गए हैं और लापता भी. तमाम आंखें अब अपने बिछड़े परिजनों को खोज रही हैं. मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी एक बेटा भी अपनी मां को खोजता मिला, तो वहीं यूपी के गोंडा के शख्स को अपने चाचा की तलाश थी.

महाकुंभनगर में बनाए गए अस्थाई केंद्रीय अस्पताल के बाहर खड़े तमाम लोग अपने अपने लापता परिजनों को खोज रहे हैं. इसके अलावा, प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचे जयप्रकाश सोनी भी अपनी मां को तलाश रहे हैं.

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम यानी छतरपुर जिले से महाकुंभ पहुंचे जयप्रकाश ने बताया, ”रात 1:00 बजे इतनी भीड़ उमड़ी कि लोग एक-दूसरे पर चढ़ने लगे. कई लोग दब गए. मैंने कई लोगों को निकाला. लेकिन अपनी मां को नहीं निकाल सका. भीड़ में परिवार के भी कई लोग दब गए थे. फिर से कई लोगों को निकाल लिया, लेकिन मां काफी नीचे दब गई थीं. जब देर से निकाली गईं तो उनकी सांस फूल गई थी. फिर करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची तो घायल मां को अस्पताल भेजा गया.”

लेकिन इस घटना के तकरीबन 8 से 9 घंटे बीत जाने के बाद भी जयप्रकाश सोनी को अपनी मां का कोई अता-पता नहीं चल रहा है. केंद्रीय अस्पताल पहुंचे तो बता दिया गया कि मां को मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया है. इसलिए अब यहां आया हूं.”

इसी तरह गोंडा से आए श्रद्धालु जोखू राम ने बताया कि भगदड़ में उनके चाचा की मौत हो गई. जबकि उनकी एक रिश्तेदार अभी भी लापता है और उनका कोई भी अता पता नहीं चल रहा है.

कर्नाटक की सरोजिनी ने अस्पताल के बाहर रोते हुए कहा, “हम दो बसों में 60 लोगों के समूह में आए थे, हमारे ग्रुप में 9 लोग थे. अचानक भीड़ में धक्का-मुक्की हुई और हम फंस गए.हममें से कई लोग गिर गए और भीड़ अनियंत्रित हो गई. भागने का कोई मौका नहीं था, हर तरफ से धक्का-मुक्की हो रही थी.”

जबकि मेघालय के एक अधेड़ दंपत्ति ने रोते हुए भगदड़ में फंसने के अपने दर्दनाक अनुभव के बारे में बताया. अस्पताल में मौजूद एक अन्य महिला, जिसका बच्चा इस अफरातफरी में घायल हो गया, ने अपनी आपबीती सुनाई और कहा, “हमारे पास निकलने के लिए कोई जगह नहीं थी. हमें धक्का देने वाले कुछ लोग हंस रहे थे, जबकि हम उनसे बच्चों के प्रति दया की भीख मांग रहे थे.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...