18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ भगदड़ में 30 की मौत, 60 घायल... हादसे के 16 घंटे...

महाकुंभ भगदड़ में 30 की मौत, 60 घायल… हादसे के 16 घंटे बाद मेला प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा

Published on

नई दिल्ली :

मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें से 25 लोगों की पहचान हो गई. बाकी के बचे हुए मृतकों की पहचान के लिए जांच चल रही है. वर्तमान में 36 घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. ये जानकारी मेला प्रशासन की ओर से घटना के 16 घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिकारियों ने दी है.

मेला प्रशासन की तरफ से डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया, ‘आज प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मुख्य स्नान था. इसमें ब्रह्म मुहूर्त से पहले देर रात एक से दो बजे की बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई. और इस भीड़ के दबाव के कारण दूसरी ओर के बैरिकेट्स टूट गए. बैरिकेड्स तोड़कर दूसरी ओर पहुंचे भीड़ ने ब्रह्म मुहूर्त के स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलना शुरू कर दिया.’

’25 मृतकों की हुई पहचान’
उन्होंने बताया कि इसके बाद तुरंत मेला प्रशासन ने एक मार्ग बनाकर एंबुलेंस की मदद से 90 लोगों को अस्पताल पहुंचाया. जिनमें से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. इनमें से 25 मृतकों की शिनाख्त हो गई है. बाकी बचे पांच मृतकों की पहचान के लिए जांच की जा रही है.

प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
पुलिस ने बताया कि मरने वालों में कई प्रदेशों के लोग शामिल हैं, जिनमें कर्नाटक के 4 और गुजरात के एक श्रद्धालु की भी पहचान की गई है. कई घायलों के उनके परिजन लेकर चले गए हैं और बाकी बचे 36 घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में जारी है. घायलों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी की गई है. यदि कोई व्यक्ति गायब है तो उसकी इस नंबर से जानकारी प्राप्त की जा सकती है. डीआईजी ने बताया कि वहां कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं था. इसके लिए पहले से ही शासन ने सख्त निर्देश दिए थे.

कैसे हुआ हादसा?
प्रशासन ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व प्रातः एक बजे से 2 बजे के बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ का दबाव बना। भीड़ के दबाव के कारण दूसरी ओर के बैरीकेड्स टूट गए और लोग बैरीकेड्स लांघकर दूसरी तरफ आ गए और ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलना शुरू कर दिया।

कर्नाटक, असम के लोग भी शामिल
डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि हादसे में मरने वाले 30 में 25 लोगों की पहचान हो गई है। मरने वालों में कर्नाटक, गुजरात से लेकर असम के लोग शामिल हैं। हालांकि, अभी भी कई लोग लापता है। कई लोगों को परिजन अपनों को तलाश रहे हैं। कई लोग अभी भी अस्पताल के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि 36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी महामंडलेश्वर, संतों, अखाड़ों से अनुरोध किया है कि वे कुछ देरी से पवित्र स्नान करें…अखाड़ों का अमृत स्नान सुरक्षित रूप से संपन्न हो गया है।

सीएम योगी ने कहा, घटना की होगी न्यायिक जांच, मुआवजे का ऐलान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बैरिकेड टूटने का कारण हादसा हुआ। भारी भीड़ के कारण यह घटना घटी। इसमें 90 लोग घायल हुए थे। घायलों में से 30 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी ने कहा कि घटना की तीन सदस्यों के कमेटी जांच करेगी। मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

अखिलेश यादव ने फंसे लोगों का उठाया मुद्दा
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के विभिन्न इलाकों में फंसे होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि हम यूपी की दयालु जनता और स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह करते हैं कि वो अपने गांव, बस्ती, शहर में जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करें। सरकार को इस तरह के बड़े प्रबंधन के लिए स्वयं तैयार रहना चाहिए था। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि न तो सरकार अब ऐसा कर सकती है और न ही उनकी तरफ से ऐसा करने की कोई संभावना दिख रही है। ऐसे गंभीर हालातों में श्रद्धालुओं की सेवा करना भी महाकुंभ के पुण्य से कम नहीं है। हम सबको अपनी-अपनी सामर्थ्य और क्षमता के अनुरूप आगे आकर जन-सेवा के इस महायज्ञ मे शांतिपूर्वक अनाम सहयोग करना चाहिए।

राकेश टिकैत ने किया अनुरोध
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में पधारे श्रृद्धालुओं से भारतीय किसान यूनियन आग्रह करती है कि संगम के अलावा भी जो अन्य स्नान घाट हैं, वहां स्नान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपने नजदीकी स्नान घाट पर स्नान कर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुरूप अपने गंतव्य के लिए धीरे-धीरे प्रस्थान करें। राकेश टिकैत ने कहा कि महाकुंभ राजनीति का नहीं, अपार श्रद्धा का दिव्य महोत्सव है। इस महोत्सव में एक-दूसरे का सहयोग करें।

भदोही में फंसे 5000 वाहन
महाकुंभ 2025 के दौरान संगम नगरी प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर भदोही की सीमा में हजारों श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं और उनके वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, भदोही में करीब 5000 वाहन फंसे हुए हैं। इनमें बसें, कारें, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन शामिल हैं।

किस राज्य से कितने लोगों की मौत
कर्नाटक-4
गुजरात- 1
असम- 1
बिहार-4

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...