18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यराजस्थान: जंगल में लटकते मिले लड़के और लड़की के शव, जांच में...

राजस्थान: जंगल में लटकते मिले लड़के और लड़की के शव, जांच में जुटी पुलिस

Published on

डूंगरपुर,

राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है. यहां एक जंगल में एक लड़के और एक लड़की का शव फांसी के फंदे से लटकता हुए मिला है. दोनों ही नाबालिग हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के डूंगरपुर जिले के जंगल में एक लड़के और एक लड़की के शव लटके मिले, दोनों नाबालिग हैं. मृतक की पहचान 18 वर्षीय चेतन वरहाट और 14 वर्षीय अति के रूप में हुई है. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे.

जानकारी के मुताबिक चेतन 12वीं कक्षा में था, जबकि अति नौवीं कक्षा की छात्रा थी. रामसागड़ा थाने के एसएचओ गोपाल नाथ ने बताया कि उनकी मौत की परिस्थितियों का अभी पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान के ही एक जिले में एक लड़की और लड़के का शव मिला था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this