18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यझारखंडः महाकुंभ की भगदड़ में उजड़ा सुहाग, पत्नी से आखिरी फोन कॉल...

झारखंडः महाकुंभ की भगदड़ में उजड़ा सुहाग, पत्नी से आखिरी फोन कॉल पर कही थी ये बात

Published on

रांची,

प्रयागराज के संगम नोज पर मची भगदड़ में घाटशिला के मुसाबनी प्रखंड के शिवराज गुप्ता (58 वर्ष) की मौत हो गई. शिवराज गुप्ता 25 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम में स्नान करने के लिए अपने साथियों के संग गए थे. इस दल में महिला पुरुष समेत कुल 16 सदस्य थे. इसमें उनके साथियों का परिवार भी शामिल था, जबकि शिवराज गुप्ता अकेले ही थे.

घटना की खबर उनकी पत्नी पूनम राज को बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे मिली. पूनम ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 11 बजे पति से मोबाइल पर आखिरी बार बात हुई थी. उन्होंने फोन पर बताया था कि वहां बहुत जाम है, इसके चलते उन्हें संगम तक पहुंचने के लिए 21 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा. जिसमें 20 किलोमीटर वे और उनके साथियों का जत्था चल चुका था.

पूनम ने कहा कि पति से बात करने के बाद वो सुकुन से सो गईं, लेकिन जब सुबह जागीं तो टीवी और मोबाइल के माध्यम से पता चला कि प्रयागराज के संगम में भगदड़ मच गई है. इससे दिल काफी बेचैन हुआ. पति को कई बार फोन लगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

इसके बाद पति शिवराज के साथियों को फोन लगाया, तो किसी ने फोन नहीं उठाया. दोपहर 1 बजे पता चला कि कुंभ की भगदड़ में उनका सुहाग उजड़ गया है. पूनम और उनकी भाभी मंजू ने बताया कि हम दोनों को भी शिवराज ने साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने साथ जाने से मना कर दिया. शिवराज झारखंड स्टेट कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थे. उनके 2 बच्चे हैं. बेटी स्वर्णा दिल्ली में और बेटा शिवम बेंगलुरु में नौकरी करता है.

पूनम ने बताया कि उनके पति शिवराज गुप्ता जब संगम में स्नान करने के लिए देर रात पहुंचे, उसी दौरान भगदड़ मच गई. शिवराज के दाहिने हाथ को उनके दोस्त कमल मंडल और बाएं हाथ को राज श्रीवास्तव ने पकड़ रखा था. इसी दौरान भगदड़ में दोनों साथियों का हाथ छूट गया और वे शिवराज जमीन पर गिर गए. उनका दन घुटने लगा. शिवराज सांस की बीमारी से भी ग्रसित थे. इस भगदड़ में उनके साथियों का जत्था भी भटक गया.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...