3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहर गेंद को बाउंड्री पर नहीं मार सकते... सूर्यकुमार के फ्लॉप होने...

हर गेंद को बाउंड्री पर नहीं मार सकते… सूर्यकुमार के फ्लॉप होने पर भड़का पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी

Published on

नई दिल्ली

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया को तीसरे टी20 में 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 171 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। वहीं 172 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अब तक यह सीरीज इतनी यादगार नहीं रही है। वह तीसरे टी20 में भी 7 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने अपनी इस छोटी पारी में एक छक्का और एक चौका भी जड़ा था। वहीं सूर्या सीरीज के पहले टी20 में डक पर तो दूसरे में 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। तीसरे टी20 में एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सूर्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सूर्यकुमार यादव को लेकर माइकल वॉन ने क्या कहा?
माइकल वॉन ने क्रिकबज पर कहा, ‘कुछ बार से ऐसा हो रहा है कि वह सोफ्ट डिसमिसल्स पर आउट हो रहे हैं। जब आप कहते हैं कि हमेशा आक्रामक रहो, तो इसका मतलब है कि सही गेंद पर आक्रामक होना है। आप हर गेंद को बाउंड्री पर नहीं भेज सकते और इस दौर के कुछ खिलाड़ियों में इतना कौशल और प्रतिभा है कि वे सोचते हैं कि वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन यह संभव नहीं है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘SKY (सूर्यकुमार यादव) को यह कहने की जरूरत होगी, ‘ठीक है, मुझे खुद को सेट करने के लिए लगभग 15 गेंदों की जरूरत है। अंदर जाकर मु`झे मैदान के डायमेंशन (आयमों) को देखना होगा’। उनके पास जाकर बाउंड्री हिटिंग मोड में आकर आक्रमक क्रिकेट खेलने का गेम है, जिसे हम जानते हैं कि वह ऐसा कर सकता है।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...