10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यबाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई समेत दो अन्य...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई समेत दो अन्य के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Published on

मुंबई:

मुंबई की एक विशेष अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामलों के स्पेशल जज बीडी शेलके ने अपने आदेश में कहा कि अदालत का मानना है कि वांछित आरोपी बिश्नोई फरार हो गया है या वह समन का पालन नहीं करेगा। जज ने कहा कि इसलिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करना आवश्यक है।

कोर्ट ने क्या कहा?
अदालत ने हत्या में शामिल फरार आरोपी शुभम लोनकर और मोहम्मद यासीन अख्तर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए भी इसी तरह की टिप्पणियां कीं। जज कहा कि अदालत ने अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर अप्रैल 2024 में हुई गोलीबारी से संबंधित मामले में अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रत्यर्पित करने के लिए पहले ही अनुरोध जारी कर दिया है।

26 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 26 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। अनमोल बिश्नोई, लोनकर और अख्तर को मामले में वांछित आरोपी बताया गया है। ऐसा संदेह है कि अनमोल बिश्नोई अमेरिका या कनाडा में है।

क्या है मामला?
मुंबई के बांद्रा (पूर्व) इलाके में सिद्दीकी के बेटे और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने 12 अक्टूबर 2024 की रात को सिद्दीकी (66) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...