10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यभगदड़ से नहीं, तबीयत खराब होने से हुई थी महाकुंभ में तैनात...

भगदड़ से नहीं, तबीयत खराब होने से हुई थी महाकुंभ में तैनात SI अंजनी राय की मौत… जानिए क्या बोले अधिकारी

Published on

गाजीपुर/प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी पर तैनात एसआई अंजनी कुमार राय की मौत हो गई। वह पुलिस विभाग की ओर से प्रयागराज मेला क्षेत्र में तैनात किए गए थे। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में उनकी मौत की खबर उड़ीं। लेकिन बाद में अधिकारियों के बताने पर स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु तबीयत खराब होने के कारण हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि महाकुंभ में तबियत खराब होने से कारण उप निरीक्षक अंजनी कुमार राय की मौत हो गई।

प्रयागराज पुलिस ने तुरंत उनकी मौत की खबर को लेकर उनके घरवालों से सम्पर्क कर सूचित किया। जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतक अंजनी राय मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे।वह गाजीपुर में बसूका गांव के मूल निवासी बताए जा रहे है।लेकिन उनका परिवार वर्तमान में गोरखपुर में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पहले तो महाकुंभ में हुई भगदड़ से उनकी मौत की अफवाहें उड़ीं लेकिन बाद में सम्बंधित अधिकारी के बताने पर स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु तबीयत खराब होने के कारण हुई।

अंजनी राय चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई कृष्णानंद राय प्रयागराज में दरोगा हैं। मृतक अंजनी के बड़े भाई दिनेश ने बताया कि अंजनी का परिवार गोरखपुर में रहता है। अंजनी की 3 बेटियां है और 1 बेटा है जो सबसे छोटा है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this