10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ मेला की ड्यूटी में तैनात थे SI अंजनी कुमार राय, मौत...

महाकुंभ मेला की ड्यूटी में तैनात थे SI अंजनी कुमार राय, मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला में तैनात एक पुलिस अधिकारी की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार-बुधवार की रात एक से दो बजे के बीच हुई भगदड़ की घटना में 30 लोगों की मौत और 60 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर के बीच इस घटना ने हलचल बढ़ा दी है। दावा किया जा रहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर ड्यूटी पर लगे थे। हालांकि, उनकी मौत की वजह तबीयत खराब होना बताया जा रहा है। उनकी तैनाती बहराइच जिले में थी। वह प्रतिनियुक्ति पर महाकुंभ नगर आए थे।

दरअसल, महाकुंभ मेले में तैनात सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार राय की मौत का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि महाकुंभ में तबीयत खराब होने से सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार राय की मौत हो गई। एसआई की मौत के बारे में प्रयागराज पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतक अंजनी राय मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे।

गोरखपुर में रहता है परिवार
सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार राय का परिवार अभी गोरखपुर में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। महाकुंभ में हुई भगदड़ से उनकी मौत की अफवाहें उड़ी थी। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु तबीयत खराब होने के कारण हुई। अंजनी कुमार राय कई थानों में तैनात रहे थे। उनकी मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

झूंसी कोतवाली में थे तैनात
महाकुंभ मेला के झूंसी कोतवाली में तैनात एक दरोगा की बुधवार की सुबह मौत हो गई। इस बारे में जानकारी सामने आई है कि 45 वर्षीय दारोगा अंजनी कुमार राय के पेट में दर्द था। दवा लेने के बाद उन्हें कुछ आराम हुआ, लेकिन बुधवार दोपहर दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ गई। दर्द इतना बढ़ गया कि मौत हो गई।

अंजनी कुमार राय गाजीपुर के गहमर बसुका गांव निवासी कृष्णानंद राय के पुत्र थे। उनकी वर्तमान में बहराइच में तैनाती थी। इन दिनों वह महाकुंभ नगर के अस्थायी थाना झूंसी कोतवाली में तैनात किए गए थे। सिपाही तेज नारायण गुप्ता की लिखित शिकायत पर झूंसी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...