10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ भगदड़ में BJP कार्यकर्ता की बेटी संग थमी सांसें, कर्नाटक के...

महाकुंभ भगदड़ में BJP कार्यकर्ता की बेटी संग थमी सांसें, कर्नाटक के 4 लोगों की मौत, जानें डिटेल

Published on

बेलगावी (कर्नाटक):

उत्तर प्रदेश में महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में बेलगावी की एक महिला और उसकी बेटी सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस जिले से करीब 300 लोग प्रयागराज गए हैं। हादसे के बाद राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन स्थापित की है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि मुझे यह खबर सुनकर दुख हुआ कि आज सुबह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई भगदड़ में बेलगावी जिले के चार लोगों की मौत हो गई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।

यूपी सरकार की आलोचना
बेलगावी में रहने वाले परिवार के सदस्य आज सुबह से ही उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। हालांकि उनका फोन बज रहा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे रिश्तेदारों में चिंता फैल गई। ज्योति के पति दीपक हत्तरवाथ ने बताया कि तीर्थयात्रियों के समूह में शामिल चिदंबर पाटिल नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि भगदड़ में उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। इस बीच राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने भगदड़ में हताहतों के बारे में जानकारी छिपाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की।

मरने वालों की पहचान?
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मरने वालवों में वडागांव की बीजेपी कार्यकर्ता ज्योति दीपक हत्तरवाथ (44), उनकी बेटी मेघा दीपक हत्तरवाथ (24), अरुण खोपर्दे (61) और महादेवी हेमंत भवनुर (48) शामिल हैं। ज्योति के पति दीपक हत्तरवाथ ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी मेघा (वडागांव निवासी) 26 जनवरी को एक निजी ट्रैवल एजेंसी की बस से प्रयागराज गई थीं और वे 13 सदस्यीय समूह का हिस्सा थीं। ज्योति के भाई गुरुराज हुद्दार ने बताया कि घायल होने के बाद आज सुबह प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बेलगावी से 300 से अधिक लोग कुंभ गए
गौड़ा ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन टीम उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। हालांकि यूपी सरकार प्रयागराज महाकुंभ मेला त्रासदी में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने घायल हुए हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बेलगावी के उपायुक्त ने कुंभ मेले में गए लोगों के परिवारों से स्वयं संपर्क किया और बताया कि चार लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि बेलगावी से 300 से अधिक लोग बीजेपी नेताओं की सहायता से कुंभ मेले में गए हैं। मंत्री ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी समेत एक टीम को कर्नाटक वासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रयागराज भेजा जा रहा है।

भगदड़ में कुल 90 जख्मी, 30 लोगों की मौत
वहीं, प्रयागराज में हुए हादसे के लगभग 16 घंटे बाद बुधवार देर शाम पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने मेला अधिकारी विजय किरण आनंद के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भगदड़ में कुल 90 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 30 की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 25 मृतकों की पहचान हो गई है और बाकी की पहचान की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में कर्नाटक के चार, असम और गुजरात निवासी एक-एक व्यक्ति भी शामिल हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...