3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 'पंजाब सरकार' लिखी गाड़ी से मिले भारी मात्रा में कैश...

दिल्ली में ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी से मिले भारी मात्रा में कैश और शराब, बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही, राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कोपरनिकस मार्ग पर एक संदिग्ध गाड़ी से भारी मात्रा में नकदी और शराब बरामद की। यह गाड़ी पंजाब भवन के पास खड़ी थी। गाड़ी पर ‘पंजाब सरकार’ लिखा हुआ था। इसमें नकदी और शराब की बोतल मिलने से मामला गरमा गया। जैसे ही ये गाड़ी पकड़ी गई सियासी घमासान तेज होने लगा। भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

दिल्ली पुलिस ने गाड़ी से जब्त किया कैश और शराब
पुलिस ने बताया कि ‘आज सूचना मिली कि कोपरनिकस मार्ग पर पंजाब भवन के पास पंजाब नंबर प्लेट और ‘पंजाब सरकार’ लिखी एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में नकदी, शराब की कई बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए। नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग थाने में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’ दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा
वीडियो के सामने आते ही बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया। बीजेपी ने आरोप लगाया, ‘केजरीवाल द्वारा पंजाब से मंगाया गया पैसा और शराब पकड़ा गया। कल पंजाब से आई बड़ी शराब की खेप जब्त की गई। आज, पंजाब भवन के पास कॉपरनिकस मार्ग पर ‘पंजाब सरकार’ लिखी हुई एक पंजाब नंबर प्लेट वाली गाड़ी खड़ी मिली। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में नकदी, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए। अरविंद केजरीवाल पैसे और शराब के दम पर इन चुनावों में धांधली करना चाहते हैं।’

दिल्ली पुलिस ने कही उचित कार्रवाई की बात
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी ऐसा ही पोस्ट किया है। फिलहाल दिल्ली चुनाव के बीच जिस तरह से राष्ट्रीय राजधानी में गाड़ी से कैश और शराब की खेप पकड़ी गई उसे लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज होने लगे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में तिलक मार्ग थाने में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...