14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल का अमित शाह- राहुल को चैलेंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीकर...

अरविंद केजरीवाल का अमित शाह- राहुल को चैलेंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीकर दिखाएंं यमुना का पानी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा दांव चल दिया है। अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी को लेकर हरियाणा पर गंभीर आरोप लगाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली में पीने का पानी यमुना के जरिए आता है, ये कच्चा पानी होता है और इसे ट्रीट करते हैं। पिछले कुछ दिनों से जहरीला पानी आ रहा है इसमें अमोनिया 7 पीपीएम तक पहुंच गया, जो सेहत के लिए खतरनाक है। इतना पीपीएम कई ऑर्गन को डैमेज कर सकता है इससे मौत भी हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने यह मुद्दा कुछ दिन पहले उठाया मुद्दा क्यों उठाया हम बेबस थे उठाने के लिए जब यह कुछ दिन पहले उसके भी कुछ दिन पहले अमोनिया का लेवल धीरे-धीरे बढ़ने लगा यमुना के अंदर तो आतिशी जी ने नायब सैनी जी को फोन किया एक बार किया दो बार किया तीन बार किया चार बार किया उनसे रिक्वेस्ट की कि अमोनिया का लेवल बहुत बढ़ रहा है। इसको प्लीज कम करवाइए दिल्ली के अंदर लोगों के लिए लिए जान का खतरा बना हुआ है।

‘मुद्दा उठते ही कम हो गया यमुना के पानी में अमोनिया’
उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते थे समाधान मिले इसलिए अतिशी जी ने कई दिन तक उनको फोन किया उन्होंने समाधान नहीं दिया और बड़ी मजे की बात है जब से हमने यह मुद्दा उठाया कि सात पीपीएम में अमोनिया कम होना चालू हो गया आज अमोनिया तीन पर आ गया तो इसका मतलब यही कर रहे थे और इन्होंने ही कम कर दिया पहले इन्होंने ज्यादा किया और इन्होंने ही कम कर दिया अचानक शोर करने से अमोनिया कम कैसे हो गया तो कौन कर रहा था।

अमित शाह, राहुल गांधी को केजरीवाल का चैलेंज
अरविंद केजरीवाल आगे कहा कि बीजेपी और कांग्रेस वाले दोनों मिल गए हैं और दोनों मिलकर दिल्ली के लोगों की जान और सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं आज इनको संजय सिंह अभी निकलेंगे कुछ दिल्ली आम पार्टी के नेताओं के साथ और बीजेपी हेड क्वार्टर जाएंगे और अमित शाह , वीरेंद्र सचदेवा ,नायब सिंह सैनी और राहुल गांधी को बोलते देंगे और हम चाहते हैं कि चारों लोग यह बोतल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पी के दिखा दे हम वो मान जाएंगे कि हमने गलत बोला था

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...