10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यचंडीगढ़: कौन हैं बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला, जिन्हें मेयर बनाने के...

चंडीगढ़: कौन हैं बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला, जिन्हें मेयर बनाने के लिए बागी हुए आप और कांग्रेस के 3 पार्षद

Published on

चंडीगढ़

बीजेपी ने चंडीगढ़ के मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं। उन्होंने आप कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को तीन वोट से हराया। हरप्रीत बबला को 19 और प्रेमलता को 17 वोट पड़ी। कुल 36 वोट चुनाव में पड़ी। इनमें कोई भी वोट रद्द नहीं हुई। आप और कांग्रेस के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोट किया जिससे बबला को जीत मिली है। बताया जा रहा है कि आप के कई पार्षद नाराज चल रहे थे। इसके साथ कांग्रेस में भी सब ठीक नहीं था। चुनाव से कुछ दिन पहले तीन बार की पार्षद गुरबक्श बीजेपी में शामिल हो गई थी। हरप्रीत कौर बबला के पति ने उनकी जीत में अहम रोल निभाया है। आइए जानते है बीजेपी की मेयर बनीं हरप्रीत कौर बबला के बारे में…

कौन हैं हरप्रीत कौर बबला
हरप्रीत कौर बबला देवेदं सिंह बबला की पत्नी है। देवेंद्र सिंह बबला और उनकी पत्नी दोनों कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। देवेंद्र सिंह बबला का नाम शहर के दबंग नेताओं के रूप में जाना जाता है। 2022 में देवेंद्र बबला और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बबला बीजेपी में शामिल हो गए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा कार्यालय कमलम में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।

पति जाते थे आरएसएस की शाखा में
देवेंद्र सिंह बबला ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा था कि वह बचपन में राष्ट्र स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाते रहे हैं और उनकी बीजेपी में आना घर वापसी के जैसा है। उन्होंने उस समय ये भी कहा था कि वे भले ही कांग्रेस पार्टी में थे लेकिन उनका दिल कहीं और था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी क्योंकि वहां परिवारवाद हावी हो गया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...