4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यशिशुपाल से बढ़कर केजरीवाल, वो 100 से ज्यादा झूठ पार कर चुके...

शिशुपाल से बढ़कर केजरीवाल, वो 100 से ज्यादा झूठ पार कर चुके हैं, बोले खट्टर

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा के रास्ते दिल्ली तक आने वाले यमुना नदी के पानी में ‘जहर’ वाला मामला गरमा गया है। अरविंद केजरीवाल का दावा है कि पानी में अमोनिया की मात्रा अधिक है। ऐसे में पानी पीने के लायक नहीं है। केजरीवाल के इस बयान पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अरविंद केजरीवील की तुलना महाभारत के शिशुपाल से कर दी।

उन्होंने कहा कि शिशुपाल से बढ़कर भी अरविंद केजरीवाल है, वो 100 से ज्यादा झूठ पार कर चुके हैं। दरअसल महाभारत काल में भगवान श्री कृष्ण बहुत से असुरों और अधर्मियों का वध किया था। इसमें से एक शिशुपाल भी था। लेकिन इससे पहले श्रीकृष्ण ने उसके 100 अपराध को माफ किया था। उसके बाद भरी सभा में अपने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का शीश काटकर उसका वध कर दिया।

केजरीवाल पर जमकर बरसे खट्टर
उन्होंने कहा कि कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री शब्द को कलंकित कर दिया है। अरविंद केजरीवाल भरोसे लायक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल झूठ का मसीहा है।’ खट्टर ने कहा, ‘हरियाणा पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहा है। केजरीवाल के इस झूठ से काफी दुख पहुंचा है। 40 फीसदी दिल्ली के लोग हरियाणा से संबंध रखते हैं।’

‘यमुना का पानी पीने का ढोंग’
केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया है। केजरीवाल ने नायब सिंह सैनी का यमुना का पानी पीते हुए स्लो मोशन में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे पानी को पीते हैं और बाद में उसे यमुना में ही थूकते दिख रहे हैं। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया, और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्ली वालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर एफआईआर करने की धमकी दी। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...