4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यकानपुर: लापता नाबालिग लड़की का शव खेत में मिलने से हड़कंप, रेप...

कानपुर: लापता नाबालिग लड़की का शव खेत में मिलने से हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 2 दिन से लापता एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. 14 साल की नाबालिग लड़की का शव खेत में बरामद हुआ है. वह दो दिन पहले अपने जानवर देखने खेत पर गई थी और तब से लापता थी. पुलिस को भी सूचना दी गई थी. अब गुरुवार सुबह तड़के एक झाड़ियां के पास उसकी बॉडी मिली है. बॉडी की स्थिति देखकर मालूम हो रहा है कि उसके साथ कुछ गलत करके उसकी हत्या की गई है.

लड़की के पिता ने कहा कि लड़की के लापता होने के बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस मौके पर आई थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. गुरुवार सुबह दूसरे गांव के लोगों से पता चला कि एक बॉडी मिली है तो हम लोग देखने गए. वह मेरी बेटी ही थी. पिता का कहना कि मैं कुछ कह नहीं सकता कि उसके साथ क्या हुआ है. इस मामले में डीपी मनोज पांडे का कहना है कि बॉडी का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर पूरी कार्रवाई की जाएगी

बता दें कि आज गुरुवार को ही कानपुर से ही रेप का एक और केस सामने आया था. यहां एक नामी स्कूल में म्यूजिक टीचर द्वारा एक साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की खबर मिली. आरोपी पकड़े जाने से पहले लगातार 7 दिनों से वारदात को अंजाम दे रहा था. पीड़ित बच्ची ने घर में नहाते वक्त प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की जिसके बाद यह पूरा मामला घरवालों के संज्ञान में आया.

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. नौबस्ता में रहने वाली पीड़ित बच्ची एक नामी स्कूल में एलकेजी की छात्रा है. पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, 26 जनवरी को जब बच्ची की मां उसको नहला रही थी. तभी उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द उठा. मां को पहले लगा कि कोई इन्फेक्शन है. बाद में जानकारी हुई कि उसके साथ कुछ गलत काम हुआ है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...