10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाने लगे CM नीतीश...

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाने लगे CM नीतीश कुमार, स्पीकर ने रोका, Video

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ताली बजाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, यह घटना बिहार की राजधानी पटना के गांधी घाट पर हुई, जहां मुख्यमंत्री समेत कई नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया था. जैसे ही मौन समाप्त हुआ, सीएम नीतीश कुमार ताली बजाने लगे. इस पर बिहार विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने तुरंत उन्हें रोका. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों ने कैमरों में कैद कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है. यह पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है.

मुख्यमंत्री के ताली बजाने को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह एक भूल थी. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, अब तक इस पर सीएम नीतीश कुमार या जेडीयू की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

वीडियो वायरल होने के बाद आरजेडी ने कसा तंज
वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में आरजेडी के कद्दावर नेता और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार का अब भगवान ही मालिक है. जिस राज्य के मुखिया इस प्रकार की हरकत करे तो इस विषय में क्या कहना है. नीतीश कुमार मानसिक तौर पर बीमार हो गए हैं. उन्हें स्वतः अपना पद छोड़ देना चाहिए.

वहीं आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार गड़बड़ा गए हैं. महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर ताली बजा रहे हैं. बीजेपी के दबाव में गड़बड़ा गए हैं. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को रोका. हमें जानना है कि नीतीश कुमार को क्या हो गया है

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...