4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यबीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उठा ले गई...

बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उठा ले गई UP पुलिस, रेप केस में एक्शन

Published on

सीतापुर ,

सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है. बलात्कार मामले में आरोपी राकेश राठौर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद आज घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही आरोपी सांसद को हिरासत में ले लिया.

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राकेश राठौर ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाली थी. हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी और स्पष्ट कहा था कि सरेंडर करो. दरअसल, याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने यह मुकदमा 4 साल के बाद दर्ज करवाया है और उनके मुवक्किल को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है.

शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक दबंग नेता हैं, जिसके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने मुकदमा देर से दर्ज करवाया. सांसद राठौर के वकील ने सरेंडर के लिए अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने दो हफ्ते के अंदर सांसद को सेशन कोर्ट में सरेंडर करने को कहा.

आरोपी राकेश राठौर ने इससे पहले सीतापुर की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि बीती 15 जनवरी को कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक महिला की शिकायत के आधार पर कांग्रेस सांसद के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सांसद राकेश राठौर ने उससे शादी करने और उसका राजनीतिक करियर बनाने का वादा करके पिछले चार सालों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने पुलिस को कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...