4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: अजित दादा की जीत के बजाय राज ठाकरे MNS को बचाने...

महाराष्ट्र: अजित दादा की जीत के बजाय राज ठाकरे MNS को बचाने की सोचें, NCP ने पूछा क्यों नहीं खुला खाता?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे द्वारा चुनाव नतीजों पर सवाल खड़े किए जाने पर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने तंज कसा है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने पूछा है कि 128 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली मनसे शून्य पर कैसे सिमट गई और उसे सिर्फ 1.55 फीसदी वोट ही क्यों मिले? पार्टी ने राज ठाकरे उस बयान पर कड़ा पलटवार किया है जिसमें राज ठाकरे ने कहा था कि शरद पवार की देखकर जिनका जीवन बना ऊपर चढ़े वे 41 सीटें जीते और शरद पवार सिर्फ 10 सीटें। ठाकरे ने अजित पवार की जीत पर संदेह व्यक्त किया था। अब इस पर अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने मनसे पर तंज कसा है। बीजेपी को 132 सीटें समझ में आता है, अजित पवार 41 जीते, MNS के सम्मेलन में चुनाव नतीजाें पर क्या बोले राज ठाकरे?

मनसे अपने चुनाव चुन्ह के बारे सोचे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने राज ठाकरे के निशाना साधने के बाद कहा कि विधानसभा में 128 सीटों पर चुनाव लड़कर शून्य सीट (केवल 1.55 प्रतिशत वोट) पाने वाले मनसे नेता राज ठाकरे को पहले पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह (रेलवे इंजन) को बचाने के बारे में सोचना चाहिए। परांजपे ने कहा कि ऐसा लगता है कि मनसे लगातार मौसम की तरह अपना रुख बदल रही है। अराजक स्थिति के कारण महाराष्ट्र के लोगों ने राज ठाकरे की भूमिका पर कभी विश्वास नहीं किया। पराजंपे ने कहा कि अब मनसे का महाराष्ट्र विधानसभा में प्रतिनिधित्व भी नहीं है। मनसे को कम वोट मिलने के कारण उसका चुनाव चिन्ह भी जा सकता है। एनसीपी नेता परांजपे ने उसी को लेकर निशाना साधा।

एनसीपी ने ली चुटकी
परांजपे ने कहा कि यह सोचने की बजाय कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को कैसे सफलता मिली? उन्हें यह सोचना चाहिए कि हमारी पार्टी कैसे बचेगी? मनसे नेता राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि पदाधिकारी कैसे बचेंगे और क्या महाराष्ट्र की जनता उनकी भूमिका को स्वीकार करेगी? मनसे नेता राज ठाकरे ने वर्ली में अपनी रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सफलता पर सवाल उठाया था, हालांकि उन्होंने बीजेपी को 132 सीटें मिलने को एक हद तक ठीक बताया था। ठाकरे ने शिंदे की शिवसेना पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। विधानसभा चुनावों में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम से लड़े थे, लेकिन वह हार गए थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...