4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत, अखिलेश बोलें- पीड़ितों...

महाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत, अखिलेश बोलें- पीड़ितों से नहीं मिलने जाऊंगा वरना बीजेपी के लोग…

Published on

लखनऊ/प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भगदड़ मचने से करीब 30 लोगों की जान चली गई है। योगी सरकार ने हादसे की जांच के लिए न्यायिक कमेटी का गठन कर दिया है। उधर इस हादसे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। सपा, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने घटना को लेकर योगी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि इस घटना के लिए दिल्ली और लखनऊ की बीजेपी सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार इंतजाम अच्छे होते तो शायद ये घटना नहीं होती। इसके साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि मैं पीड़ितों से मिलने नहीं जाऊंगा। क्योंकि अगर मैं वहां गया तो बीजेपी के लोग हम पर आरोप लगाएंगे कि हम यहां राजनीति कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जो घटना घटी है, वो सरकार की जिम्मेदारी है। बीजेपी इससे पीछे नहीं हट सकती है। इसके लिए दिल्ली और लखनऊ दोनों सरकार जिम्मेदार है।

महाकुंभ भगदड़ पर राजनीति नहीं
उन्होंने कहा कि मैं पीड़ितों से मिलने नहीं जाऊंगा। वरना बीजेपी के लोग राजनीति करने का आरोप हमपर लगाएंगे। हम किसी भी विषय पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महाकुंभ में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। हमने पहले भी कहा था कि अगर व्यवस्था में कोई कमी रह गई है तो उसका पैसा भारत सरकार दे। केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि कितना सरकार ने सहयोग किया है।

मुआवजा की राशि 25 लाख रुपये कम
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुआवजा की राशि 25 लाख रुपये कम है, सरकार को और मदद करनी चाहिए। साथ ही जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई है, उन सभी की सूची जारी होनी चाहिए। क्योंकि आशंका बहुत है। ये आशंका तभी दूर होगी जब सरकार पूरी लिस्ट जारी करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना रात की है। अगर हमें 2 बजकर 48 मिनट पर जानकारी मिल सकती है, तो सरकार को भी इसकी जानकारी मिल गई होगी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य ये है कि सुबह के समय सरकार की ओर से जो ट्वीट आया था उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि ऐसा भी ट्वीट आएगा।

डिंपल यादव ने जाहिर किया दुख
अखिलेश यादव ने अब तक जितने भी कुंभ हुए हैं कभी कार्ड नहीं बांटा जाता है, लेकिन सरकार खुद कार्ड बांट रही थी। कुंभ में श्रद्धालु स्वयं आते हैं। कार्ड वीआईपी लोगों को मिला है, जिनकी जान गई उनको कार्ड नहीं मिला था। इसलिए जिसको कार्ड दिया उसकी जान नहीं गई है।

वहीं सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। हमारी संवेदनाएं उन प्रभावित परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जो लोग अस्पताल में हैं वे जल्द स्वस्थ हों। हम सरकार से मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग करते हैं और मांग करते हैं, सभी शवों को परिवारों को सौंपा जाए।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...