16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'दिल्ली में फिर सरकार बनी तो सबसे...

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘दिल्ली में फिर सरकार बनी तो सबसे पहले…’

Published on

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हैं. इस बीच बुधवार (29 जनवरी) को दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र में रैली की. इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर आप चुनाव जीतती है तो सबसे वह सबसे पहले क्या करेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में हमारी फिर से सरकार बनी तो सबसे पहले महिलओं को 2100 रुपये देने की योजना शुरू करेंगे. चुनाव जीतते ही हम महिलाओं को सम्मान राशि देंगे. जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेश नहीं हुआ है चुनाव के बाद रजिस्ट्रेशन हम फिर से शुरू करेंगे.”

‘अपने दोस्तों पर पैसा लुटाती है बीजेपी’
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आम आदमी पार्टी दिल्ली के सरकारी खजाने का पैसा दिल्ली की जनता पर लुटाती है. जबकि बीजेपी दोस्तों पर लुटाती है.” उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी की फ्री योजना बंद क्यों करना चाहती है, क्योंकि जहां बीजेपी की सरकार है वहां ये सरकार खजाना अपने दोस्तों को दे देते हैं. पहले ये दोस्तों को कर्जा देते हैं फिर वो कर्जा माफ करते हैं. पिछले पांच साल में बीजेपी की सरकारों ने 400 लोगों के दस लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए.”

‘आप गरीबों की पार्टी’
आप संयोजक ने रैली के दौरान कहा, “आम आदमी पार्टी गरीबों की पार्टी है जबकि बीजेपी अमीर और धन्नासेठों की पार्टी है. अगर झुग्गीवासियों ने इन्हें वोट दिया तो एक साल में सभी झुग्गी तोड़ देंगे और ये सारी जमीन अपने दोस्तों को दे देंगे. लेकिन जब तक अरविंद केजरीवाल है आपके सर पर छत जरूर रहेगी.”

‘बीजेपी विधायकों ने नहीं होने दिया विकास’
पिछली बार जहां-जहां बीजेपी के विधायक जीते वहां बहुत बुरा हाल है. उन्होंने पांच साल मुझसे लड़ाई में गुजार दिए. मैंने इनसे कहा वहां मोहल्ला क्लिनिक बनवा लो लेकिन उन्होंने नहीं बनवाए. रैली में आखिरी में अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. हो सकता है इनकी दो चार सीटें आ जाएं, लेकिन पूरी दिल्ली में हमारी सरकार बन रही है, इसलिए बादली से विधायक को जिताकर भेजना.”

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...