4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में दूसरी बार लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, लाखों...

महाकुंभ में दूसरी बार लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Published on

महाकुंभ

प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार (30 जनवरी) को एक बार फिर से आग लग गई. यह भीषण आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में लगी है. जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस आगजनी में कई टेंट जलकर खाक हो गए. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गया.

दरअसल, यह आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में झूसी इलाके के छतनांग घाट के पास स्थित नागेश्वर पंडाल में लगी. इस आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं. फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलती ही मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

लाखों का सामान जलकर खाक
महाकुंभ क्षेत्र में नागेश्वर पंडाल लगी आग में राहत की बात यह है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है. यह आग दोपहर करीब पौने दो बजे लगी थी. आग से लाखों रुपये नुकसान का हुआ है, जिसमें कई टेंट जलकर खाक हो गए. पंडाल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, समय रहते वह पंडाल से बार आ गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.

’15 टेंट हुए हैं प्रभावित’
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि टेंट में आग लग गई है. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि 15 टेंट प्रभावित हुए हैं. हमने तुरंत कार्रवाई की, आग बुझाई और उस पर काबू पा लिया.” उन्होंने आगे बताया कि “मौके पर पहुंच मार्ग न होने के कारण कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन अब सब कुछ नियंत्रण में है. कोई हताहत नहीं हुआ है और कोई भी टेंट जला नहीं है.”

घटना को लेकर मेला पुलिस अधिकारी सीओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि यहां अनधिकृत रूप से टेंट लगे हुए थे. एसडीएम ने भी अनधिकृत रूप से टेंट लगने की पुष्टि की है. यह क्षेत्र चमनगंज चौकी के अंतर्गत आता है. टेंट कैसे लगे अब लोकल पुलिस इसकी जांच करेगी.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...