4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यईंट लिया और मार कर फोड़ दिया कांग्रेस MP मनोज राम का...

ईंट लिया और मार कर फोड़ दिया कांग्रेस MP मनोज राम का सिर, देखिए जानलेवा हमले का लाइव वीडियो

Published on

कैमूर:

बिहार के कैमूर जिले में सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम पर गुरुवार को हमला हुआ। कुदरा प्रखंड के नाथूपुर गांव में यह घटना घटी। जमीनी विवाद सुलझाने पहुंचे सांसद मनोज राम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर में चोट आई और उन्हें पटना रेफर करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस सांसद मनोज राम पर जानलेवा हमला
सासाराम से कांग्रेस सांसद मनोज राम कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के नाथूपुर गांव में एक जमीनी विवाद को सुलझाने गए थे। वहां ग्रामीणों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार को हुई। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके लिए उन्हें दो टांके लगाने पड़े। पहले उन्हें मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, फिर सदर अस्पताल। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। हमले के समय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन वे सांसद पर हमला होने से नहीं रोक पाई। इस घटना में छह-सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

स्कूल की जमीन को लेकर था पहले से विवाद
सांसद मनोज राम के भाई मृत्युंजय भारती कुदरा में एक स्कूल चलाते हैं। उस स्कूल की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को यह विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मृत्युंजय भारती ने अपने भाई, सांसद मनोज राम को बुलाया। विवाद सुलझाने के लिए सांसद कैमूर गए थे। रास्ते में उनका सामना एक जुलूस से हुआ। सांसद ने वहाँ लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और स्कूल की तरफ बढ़ गए। इसी दौरान उन पर हमला किया गया।

हमले का लाइव वीडियो देखिए
पहले सांसद पर लोगों ने लाठी डंडे से हमला किया। इसी बीच एक युवक हाथ में ईंट लेकर आया और पुलिस के सामने मनोज राम के सिर पर काफी तेजी से दे मारा। इसके बाद मनोज राम के सिर से खून की धारा फूट पड़ी। नीचे हमले का लाइव वीडियो आप देख सकते हैं।

सांसद के भाई ने क्या बताया
सांसद के भाई मृत्युंजय भारती के अनुसार, पैक्स चुनाव के नतीजों के बाद एक जुलूस निकाला जा रहा था। उसी दौरान स्कूल की बस भी वहां से गुजर रही थी। जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने बस के ड्राइवर के साथ मारपीट की। हालांकि, उस समय मामला शांत करा दिया गया था। लेकिन कुछ देर बाद, 10-12 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आए और हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब सांसद मनोज राम बीच-बचाव करने गए, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया और उनके सिर पर वार किया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और स्थानीय थाना की पुलिस भी मौजूद थी।

पुलिस के सामने ही फोड़ दिया सांसद का सिर
घटना की जानकारी मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार, एसडीएम और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। लेकिन इस वीडियो को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भीड़ इतनी खौफनाक तरीके से सांसद पर टूटी कि पुलिस भी बेबस देखती रह गई।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...