16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव: वोट खराब नहीं करना है... केजरीवाल के साथ रोड शो...

दिल्ली चुनाव: वोट खराब नहीं करना है… केजरीवाल के साथ रोड शो में अखिलेश यादव ने कर दिया ‘डबल अटैक’

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की तरफ से आलोचना झेल रही आम आदमी पार्टी को इंडिया धड़े की अहम सहयोगी का साथ मिला है। समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए गुरुवार को वोट मांगे। अखिलेश यादव ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ किराड़ी विधानसभा में रोड शो किया। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने जनता से आम आदमी पार्टी को फिर से सत्ता में लाने की अपील की। खास बात है कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि आपको अपना वोट खराब नहीं करना है। माना जा रहा है कि अपने एक बयान से अखिलेश ने बीजेपी और कांग्रेस पर ‘डबल अटैक’ किया है।

‘झाड़ू से बीजेपी की बेईमानी का सफाया’
अखिलेश यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने आज मुझे आपसे मिलने का मौका दिया है। इसके लिए मैं अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी वाले फिर से अपनी झाड़ू से BJP की बेईमानी का सफाया करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों के बीच जोश और उत्साह साफ देखने को मिल रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोगों का वोट खराब नहीं होना चाहिए।

‘लोगों ने बनाया AAP के लिए मन’
सपा चीफ ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी ने मन बना लिया है कि वे लोग बीजेपी को पटखनी देने जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने इस दौरान आप पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू को भी लोगों के बीच लहराया। अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो में मौजूद रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से AAP ने शिक्षा-स्वास्थ्य और बिजली-पानी के क्षेत्र में काम किया है, उसे पूरी दुनिया स्टडी करना चाहती है। बीजेपी को हराने के लिए आपको एक-एक वोट झाड़ू पर डालना है।

हैट्रिक की तैयारी में आप
किराड़ी विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। बीजेपी के टिकट पर दो बार विधायक रहे और दो बार हारने वाले अनिल झा इस बार AAP की ओर से मैदान में हैं। जहां एक ओर ‘आप’ किराड़ी से चुनावी हैट्रिक लगाने के लिए लड़ाई लड़ रही है, वहीं बीजेपी ब्राह्मण चेहरा बजरंग शुक्ला को प्रत्याशी बनाकर पूर्वांचलियों को साधना चाहती है। कांग्रेस ने इस सीट पर खाता खोलने के लिए राजेश गुप्ता पर दांव लगाया है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...