3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचौथे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी...

चौथे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी तरह फिट हुआ यह विस्फोटक खिलाड़ी

Published on

पुणे:

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल टीम के युवा स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और चौथे टी20 मैच के लिए उपलब्ध हैं। रिंकू को पहले टी20 के बाद चोट लगी थी, जिसके कारण वह दूसरे और तीसरे मैच में भारतीय टीम के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे।

बता दें कि रिंकू सिंह को कमर तकलीफ के कारण उनकी जगह सातवें नंबर पर ध्रुव जुरेल को उतारा गया था, लेकिन वह इस फॉर्मेट में कारगर साबित नहीं हुए। हालांकि, चौथे टी20 मैच से पहले सहायक कोच रेयान टेन डोयशे ने प्रेस कांफ्रेंस में मुकाबले के लिए उन्हें फिट घोषित कर दिया है। वैसे रिंकू भी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग XI चुनने में काफी दिमाग लगाना पड़ सकता है।

रिंकू की जगह स्क्वाड में आए हैं रमनदीप सिंह
वहीं रिंकू सिंह जब चोटिल होकर स्क्वा़ से बाहर हुए तो उनकी जगह रमनदीप सिंह को टीम में शामिल किया दया। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है। रमनदीप टीम इंडिया के लिए चौथे टी20 मैच में एक विकल्प साबित हो सकते हैं। खास तौर से उनकी वे टीम के लिए फिनिशर की भूमिका में दिख सकते हैं। रमनदीप सिंह है जो फिनिशर होने के साथ एक बेहतर तेज गेंदबाज है, लेकिन पेस बॉलिंग अटैक के सामने उनकी बल्लेबाजी की परख नहीं हुई है।

टीमें :
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिलिप साल्ट, मार्क वुड।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...