4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ की दुनिया में कैसी धूम, कितने विदेशी पर्यटकों के आने की...

महाकुंभ की दुनिया में कैसी धूम, कितने विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद? केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बताया आंकड़ा

Published on

मुंबई

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 30 लाख विदेशी यात्रियों के आने की उम्मीद है। दुनिया का सबसे बड़ा यह धार्मिक उत्सव 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। शेखावत ने गुरुवार को मुंबई में शुरू हुए तीन दिवसीय ‘आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट’ में कहा कि शुरू में हमने अनुमान लगाया था कि साल 2025 के महाकुंभ मेले में लगभग 15 लाख विदेशी आगंतुक आएंगे। इसमें प्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल नहीं हैं। हालांकि प्रतिक्रिया और आमद को देखते हुए हमने अपने पहले के अनुमान को दोगुना करके 30 लाख विदेशी यात्रियों का अनुमान लगाया है।

पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?
इसके अलावा पर्यटन मंत्री ने कहा कि विदेशी पर्यटकों में देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ई-वीजा सुविधाएं शुरू की हैं और यात्रा सुगमता के लिए पिछले 10 वर्षों में देश में बुनियादी ढांचे का विकास किया है। इसके अलावा ‘चलो इंडिया’ पहल के माध्यम से प्रवासी भारतीयों से दुनिया भर में अपने गैर-भारतीय मित्रों को भारत दिखाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई स्थान, गांव और आदिवासी क्षेत्र हैं जो अपने आप में अनूठे हैं और देश की संस्कृति की गहराई को दर्शाते हैं।

आदिवासी क्षेत्रों में 1,000 से अधिक ‘होम स्टे’
उन्होंने कहा कि इसे बढ़ावा देने के लिए हमने आदिवासी क्षेत्रों में 1,000 से अधिक ‘होम स्टे’ (पर्यटकों के लिए घर जैसा स्थान) उपलब्ध कराने पर काम करना शुरू कर दिया है, जो न केवल ग्रामीणों के लिए आय का एक और स्रोत बन जाएगा, बल्कि कुछ अलग तलाश रहे पर्यटकों को भी एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।

‘अतुल्य भारत’ वेबसाइट को नए सिरे से किया तैयार उन्होंने कहा कि इससे ‘जेन जेड’ (1997 और 2010 के बीच पैदा हुए लोग) को कुछ अलग अनुभव करने का अवसर मिलेगा, क्योंकि वे आमतौर पर पारंपरिक पर्यटन या ज्ञात स्थलों को पसंद नहीं करते हैं। मंत्री ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने नए गंतव्यों की पेशकश करने और देश और दुनिया भर के लोगों को देश की विविधता की ताकत दिखाने के लिए ‘अतुल्य भारत’ वेबसाइट को नए सिरे से तैयार किया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...