6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयबूंदी-लड्डू बांटकर दिल्ली पुलिस ने अपराधी को MP से ऐसे पकड़ा, हैरान...

बूंदी-लड्डू बांटकर दिल्ली पुलिस ने अपराधी को MP से ऐसे पकड़ा, हैरान करने वाली है कहानी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने एक अनोखे अभियान के तहत पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से फरार हत्या करने के दोषी एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ‘बूंदी-लड्डू’ बांटकर पुलिस ने उसकी पहचान की और पकड़ लिया, जिससे तीन साल से अधिक समय से चल रही उसकी तलाश समाप्त हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैलाश (40) ने 2008 में दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में विवाहेतर संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और 2011 में उसे दोषी ठहराया गया था।

उन्होंने बताया कि कैलाश को पिछले मंगलवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) संजय कुमार सैन ने बताया कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी ने कोरोना महामारी के दौरान दी गई तीन महीने की पैरोल के बाद भी आत्मसमर्पण नहीं किया और वह 2021 से फरार था।

पुलिस अधिकारी ने बताया गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अक्सर एक जगह से दूसरी जगह जाता रहता था। वह पहले एक साल दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहा और फिर दो साल के लिए हरिद्वार चला गया। हाल ही में वह मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव लौटा और वहां दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रहा था।

एसीपी ने कहा, स्थानीय मुखबिरों से उसकी गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने एक योजना बनाई। गणतंत्र दिवस पर टीम ग्रामीणों के साथ घुलमिल गई और संदेह से बचने के लिए बूंदी-लड्डू बांटकर चुपके से उसकी पहचान कर ली। उसे मंगलवार को पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे जेल अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this